BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 09 दिसंबर, 2003 को 08:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
जापान इराक़ में सैनिक भेजेगा
जापान में विरोध
जापान में पहले से ही इस प्रस्ताव का विरोध हो रहा है
 

जापान की सरकार ने इराक़ में मानवीय सहायता के लिए अपने सैनिक भेजने का फ़ैसला किया है.

जापान ने स्पष्ट कर दिया है कि सैनिक किसी तरह की सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेंगे.

टोक्यो में कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद इस फ़ैसले को स्वीकृति दी गई. जापानी मीडिया को इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई है कि कितनी संख्या में सैनिक भेजे जाएँगे.

जापान सरकार के अनुसार छह सौ सैनिक इराक़ में पानी की सप्लाई और चिकित्सा और अन्य मानवीय सहायता के लिए तैनात किए जाएँगे.

जापान के प्रधानमंत्री जुनीचिरो कोईज़ुमी सरकार के फ़ैसले की व्याख्या करने के लिए टेलीविज़न पर राष्ट्र के नाम संदेश देने वाले हैं.

कोईज़ुमी अपने फ़ैसले पर सफ़ाई देंगे
 

जापान में इराक़ में सैनिक भेजने का प्रस्ताव पहले से ही विवादास्पद बना हुआ है.

विपक्षी पार्टियों का कहना है कि जापानी सैनिकों को इराक़ में लड़ाई लड़नी पड़ सकती है और यह इस संबंध में जापान के नए क़ानून का उल्लंघन होगा.

पिछले जुलाई में जापान में बने नए क़ानून के अनुसार सरकार को इराक़ में सिर्फ़ पुनर्निर्माण कार्यों के लिए ही सेना भेजने का अधिकार होगा और उन्हें किसी भी ऐसे इलाक़े में नहीं भेजा जाएगा, जहाँ युद्ध जैसी स्थिति हो.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>