BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 05 दिसंबर, 2003 को 04:50 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
सम्मेलन पर ज़िम्बाब्वे मामले की छाया
 

 
डॉन मैक्किनॉन
राष्ट्रमंडल के महासचिव डॉन मैक्किनॉन ने सम्मेलन का एजेंडा बताया
 

नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में राष्ट्रमंडल सम्मेलन ज़िम्बाब्वे की सदस्यता के मामले पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुआ है.

सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी.

राष्ट्रमंडल में ज़िम्बाब्वे के दोबारा शामिल होने का मामला अब भी अनसुलझा है और विवादों के केंद्र में है.

कुछ अफ़्रीकी देश उसे सदस्यता दिए जाने के पक्ष में हैं.

लेकिन ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड सहित कुछ अन्य देशों का कहना है कि जब तक वहाँ लोकतंत्र और मानवाधिकारों की स्थिति में सुधार नज़र नहीं आता तब तक ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.

महारानी एलिज़ाबेथ
महारानी एलिज़ाबेथ सम्मेलन का उद्घाटन कर रही हैं
 

राष्ट्रमंडल के महासचिव डॉन मैक्किनॉन का कहना है कि शिखर सम्मेलन से पहले की चर्चा में नेता इस बात पर सहमत थे कि इस विषय को सम्मेलन में हावी नहीं होने दिया जाएगा.

ज़िम्बाब्वे के समर्थक देशों में मॉरीशस भी शामिल है और वहाँ के विदेश मंत्री अनिल कुमारसिंह गायन ने बीबीसी से कहा कि ज़िम्बाब्वे को अलग-थलग रखने की प्रवृत्ति पर अब रोक लगनी चाहिए.

एक अन्य देश जिसे राष्ट्रमंडल में शामिल किए जाने पर बहस हो सकती है, वह है पाकिस्तान.

कई नेताओं का मानना है कि पाकिस्तान में सैन्य शासन से लोकतांत्रिक सरकार तक का सफ़र विवादों से अछूता नहीं है.

बीबीसी के बार्नेबी मेसन का कहना है कि इस बात की पूरी आशंका है कि विश्व व्यापार वार्ताएँ फिर शुरू करने, आतंकवाद का मुक़ाबला करने और छोटे देशों की विशिष्ट समस्याओं की अनदेखी हो जाएगी.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>