BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 12 नवंबर, 2003 को 23:57 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
इराक़ में विरोध पर सीआईए की चेतावनी
पॉल ब्रेमर वॉशिंगटन में
ब्रेमर ने माना है कि इराक़ में आने वाले दिन कठिन होंगे
 

एक ओर अमरीकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि इराक़ में लोगों की नाराज़गी इसलिए बढ़ती जा रही है क्योंकि इराक़ के भविष्य को लेकर अमरीकी नेतृत्व वाली फ़ौजों के पास कोई योजना नहीं है.

दूसरी ओर अचानक वॉशिंगटन पहुँचे इराक़ के अमरीकी प्रशासक पॉल ब्रेमर ने कहा है कि वे राष्ट्रपति बुश का यह संदेश लेकर जा रहे हैं कि वे इराक़ियों को सत्ता सौंपने की योजना पर क़ायम हैं.

एक अख़बार में प्रकाशित हुई रिपोर्ट के मुताबिक़ सीआईए ने कहा है कि इराक़ी लोग अमरीकी नेतृत्व वाली सेना पर विश्वास खो रहे हैं और वे वहाँ बढ़ रहे हमलों का समर्थन कर रहे हैं.

यह रिपोर्ट गोपनीय थी और इसमें कहा गया है कि इराक़ में अमरीकी कार्रवाई अब अंतिम छोर की ओर पहुँच रही है.

अमरीकी ख़ुफ़िया विभाग के एक अधिकारी ने बीबीसी को इस रिपोर्ट की पुष्टि की है.

इस अधिकारी का कहना था कि यह चेतावनी देने वाली एक रिपोर्ट है और इसे पिछले चार से छह सप्ताह में मिली ख़ुफ़िया सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है.

बीबीसी संवाददाता निक चाइल्ड्स का कहना है कि यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब बुश प्रशासन इराक़ को लेकर सकारात्मक संकेत देने वाले बयान दे रहा था.

ब्रेमर बुश से मिले

दूसरी ओर इराक़ में अमरीकी प्रशासक पॉल ब्रेमर ने अचानक वॉशिंगटन पहुँचकर राष्ट्रपति बुश से मुलाक़ात की है.

नासिरिया में विस्फ़ोट के बाद का दृश्य
इतालवी सेना के मुख्यालय पर बुधवार को हुए हमले में 25 लोग मारे गए
 

उनकी इस मुलाक़ात का मुद्दा इराक़ियों को सत्ता सौंपने की योजना ही थी.

उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति बुश का यह संदेश लेकर जा रहे हैं कि अमरीका इराक़ियों को सत्ता सौंपने की अपनी योजना पर क़ायम है.

राष्ट्रपति बुश से मिलने के बाद पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि इराक़ियों को वैसे भी ज़िम्मेदारी सौंपी जा रही है.

हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इराक़ में परिस्थिति कठिन है.

उन्होंने राष्ट्रपति बुश के साथ हुई अपनी बातचीत का ब्यौरा नहीं दिया.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>