BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 22 अक्तूबर, 2003 को 22:58 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
'आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई' पर रम्सफ़ेल्ड को शक
 
डोनल्ड रम्सफ़ेल्ड
रम्सफ़ेल्ड का पत्र एक अमरीकी अख़बार में प्रकाशित हुआ है

अमरीकी रक्षा मंत्री डोनल्ड रम्सफ़ेल्ड को 'आतंकवाद के ख़िलाफ़' अमरीका की लड़ाई को लेकर शक है.

मंत्रालय से लीक हो गए एक दस्तावेज़ के मुताबिक़ रम्सफ़ेल्ड ने अफ़गानिस्तान और इराक़ में चल रही लड़ाई को 'लंबी और बेहद नीरस' बताया है.

पेंटागन के वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों को भेजा गया रम्सफ़ेल्ड का शासकीय पत्र 'यूएसए टुडे' में प्रकाशित हुआ है.

इसमें रम्सफ़ेल्ड ने सवाल उठाया है कि क्या अमरीका यह जानता है कि वह 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई' में जीत भी रहा है या नहीं.

कई सवाल

इस शासकीय पत्र में कई बड़े सवाल उठाए हैं.

मसलन अल क़ायदा को लेकर इसमें कहा गया है कि इस संगठन को लेकर मिले आंकड़े आधे अधूरे से हैं.

इसके अनुसार अमरीका के पास यह जानने का कोई तरीक़ा नहीं है कि वह जितने 'आतंकवादी' पकड़ रहा है या मार रहा है उसकी तुलना में ज़्यादा लोग भर्ती तो नहीं किए जा रहे हैं.

अमरीकी अधिकारियों ने इस पत्र को छोटा मसला बताते हुए कहा है कि रम्सफ़ेल्ड वरिष्ठ सहयोगियों से सिर्फ़ बड़े मुद्दों के बारे में बात कर रहे थे.

पेंटागन के प्रवक्ता और रम्सफ़ेल्ड के विशेष सहायक लैरी डी रीटा ने इस शासकीय पत्र की प्रामाणिकता की पुष्टि की है लेकिन उनका कहना है कि इसमें सिर्फ़ यह बताने की कोशिश की गई है कि अधिकारियों को 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई' पर इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान के बाहर भी देखना चाहिए.

लेकिन बीबीसी के पेंटागन संवाददाता निक चाइल्ड्स का कहना है कि इस शासकीय पत्र से अमरीकी संसद और बाहर भी 'आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई' को लेकर अमरीकी नीति पर सवाल खड़े किए जाएँगे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
 
 
इंटरनेट लिंक्स
 
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>