जब भीड़ के बीच अचानक बिगड़ गया हाथी का मूड

वीडियो कैप्शन, जब भीड़ के बीच अचानक बिगड़ गया हाथी का मूड

जश्न मनाती लोगों की बड़ी भीड़ और उनके बीच गुस्सैल हाथी. यह घटना कर्नाटक के मंड्या ज़िले में श्रीरंगपटना इलाके की है. यहां दशहरा का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इसी के तहत हाथियों को सजा धजा कर भीड़ के बीच ले जाया जा रहा था.

तभी वहां हो रही आतिशबाजी और तेज़ संगीत से हाथी का मूड बिगड़ गया. गुस्सैल हाथी लोगों की तरफ तेज़ी से लपका. हालांकि महावत की सूझबूझ से हाथी को नियंत्रित कर लिया गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)