You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
50 साल बाद भारत में दिखा दुर्लभ प्रजाति का यह साँप
यह एग ईटर स्नेक है, जो उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मिला है. जानकारों के मुताबिक़ ये सांप पचास साल बाद दिखा है. इस अतिदुर्लभ सांप का आहार सिर्फ अंडे ही हैं, इसलिए इसे एग ईटर कहा जाता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक़ इस सांप को बाघ के समान संरक्षित शेड्यूल वन श्रेणी में रखा हुआ है. ये सांप एक अरसे बाद दिखा है और ऐसा मान लिया गया था कि सांप विलुप्त हो चुका है.
पार्क के कालागढ़ इलाक़े में मिले सांप की लंबाई अभी सिर्फ एक हथेली के बराबर है.
वीडियो: शहबाज़ अनवर और कुमार दीपक, बीबीसी के लिए
एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)