यूएई खाड़ी देशों को बीच कैसे महाशक्ति बनकर उभर रहा है?

साल 2020 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए काफी अहम साल साबित हुआ है.

इस साल यूएई ने मंगल ग्रह के लिए मिशन की शुरुआत की. इसराइल के साथ ऐतिहासिक शांति वार्ता पर हस्ताक्षर किया.

कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण में भी अहम कामयाबी हासिल की और अपने यहाँ तैयार जहाज भर पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) ब्रिटेन को मुहैया कराया.

यूएई तुर्की के साथ रणनीतिक संघर्ष की स्थिति में बना हुआ है क्योंकि लीबिया, यमन और सोमालिया में भी वो अपना प्रभाव रखता है. क्या यूएई खाड़ी जगत के बीच महाशक्ति बनकर उभर रहा है और यह कैसे संभव हुआ?

स्टोरीः फ्रैंक गार्डनर, रक्षा संवाददाता

आवाज़ः मानसी दाश

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)