You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या भूटान में दावा कर भारत को परेशान करना चाहता है चीन?
भूटान के सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य पर चीन के दावों का विरोध करने के कुछ दिन बाद ही चीन ने भूटान के पूर्वी सेक्टर को सीमा विवाद से जोड़ दिया है. भूटान और चीन के बीच सीमा निर्धारित नहीं है और सीमा विवाद सुलझाने के लिए अब तक दोनों देशों के बीच 24 बार वार्ता हो चुकी है. इनमें कभी भी इस क्षेत्र के मुद्दे को चीन ने नहीं उठाया था. भूटान के साथ सीमा विवाद में चीन की ओर से नए इलाक़ों पर दावा करने को विश्लेषक भारत को निशाना बनाकर उठाए गए क़दम के तौर पर देखते हैं.
इस समय मुख्यतः दो देश हैं, एक भारत और एक भूटान जिनके साथ चीन की सीमा निर्धारित नहीं हुई है और कई सालों से इसे लेकर विवाद है. भारत के साथ नियंत्रण रेखा पर चीन का तनाव जारी है जिसमें हुए हिंसक संघर्ष में बीस भारतीय सैनिकों की मौत हाल ही में हुई है. चीन का भूटान के साथ पश्चिम की तरफ़ और पूर्वी तरफ़ सीमा विवाद है. इस विवाद के समाधान के लिए भूटान और चीन के बीच में सुनियोजित ढंग से बातचीत चल रही है.
स्टोरी: दिलनवाज़ पाशा
आवाज़: भरत शर्मा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)