विरोध और जश्न के बीच हुआ ट्रंप का शपथ ग्रहण

देखिए तस्वीरों में डोनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की कुछ झलकियां.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, अमरीका के नए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने वाली परेड का अभिवादन करते हुए.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, डोनल्ड ट्रंप ने शपथ लेने के साथ ही व्हाइट हाउस में कार्यभार संभाल लिया है. साथ में उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ( बाएं) भी नज़र आ रहे हैं.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करती डोनल्ड ट्रंप की बेटी इवान्का, उनके दामाद जेरड कुशनर और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पेश होने वाला रंगारंग कार्यक्रम.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, इस मौके पर डोनल्ड ट्रंप के विरोधियों ने उनका विरोध भी अलग-अलग अंदाज में किया.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शपथ ग्रहण समारोह के दौरान होने वाले परेड का नजारा.