एक सूखी नदी के किनारे...

कहते हैं कि बिन पानी सब सून. तस्वीरों में देखें प्राग्वे में पिक्लोमेयो नदी का हाल.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, प्राग्वे में पिक्लोमेयो नदी के आस-पास काले गिद्ध मंडराते हुए दिख जाते हैं. सूखे का मंजर बयान करती एक तस्वीर.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, नीचे सूखकर सिकुड़ता हुआ एक तालाब है जिसमें घड़ियालों के एक समूह ने शरण ले रखी है. कुछ जीवों को बचाने के लिए पास के तालाबों में ले जाया जा रहा है.

इमेज स्रोत, JORGE ADORNO

इमेज कैप्शन, यह नदी प्राग्वे और अर्जेंटीना के बीच विभाजन रेखा का काम भी करती है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, इस इलाक़े को ग्रैन चाको कहते हैं और यहां पानी न के बराबर ही है. बछड़े को बोतल से दूध पिलाती एक महिला. बछड़े की मां सूखे में मर गई है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पिक्लोमेयो नदी इलाक़े की जीवन रेखा कही जाती है और यहां के जीव-जंतु इसी के सहारे जीवन-यापन करते हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, लेकिन यह नदी अब अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है और दिसंबर से पहले बारिश के कोई आसार नहीं है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पिछले 19 सालों में पिक्लोमेयो नदी ने ऐसा सूखा नहीं देखा. पिछली बार मई महीने के यहां बारिश हुई थी.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, पानी की कमी के कारण जानवरों का पलायन हो रहा है लेकिन जो कमजोर हैं, वे खुद को बचा नहीं पा रहे हैं.