अफ्रीका से बीते सप्ताह की कुछ बेहतरीन तस्वीरें

पिछले हफ़्ते की तस्वीरों में देखिए अफ्रीका के अलग-अलग देशों के रंगों को.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, रविवार को ख़ार्तूम में ड्राइव-इन फिल्म समारोह का आनंद लेता एक सूडानी परिवार.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, शनिवार को काहिरा में, मिस्र के पहले रेड बुल माइंड द गैप इवेंट में भाग लेते स्केटबोर्डर्स.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, कीनिया के नैरोक काउंटी में युवा मसाई लोग मोरन बनने के लिए दीक्षा संस्कार में भाग लेते हुए. मोरन वे पुरुष कहे जाते हैं जो परंपरागत रूप से योद्धा वर्ग से आगे हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, रविवार को सेनेगल की राजधानी डकार में फल बेचने वाली दो बच्चियां जो अपके कास से ब्रेक लेकर ‘पत्रिका पर चर्चा’ कर रही हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बुधवार को डकार में, राष्ट्रपति पद के दावेदार ओस्मान सोनको के समर्थकों ने सुरक्षा बलों का घेराव किया. सोनको पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है और उसकी संसदीय विशेषाधिकार छीन लिया गया है. हालांकि वह आरोपों से इनकार करते रहे हैं

इमेज स्रोत, REUTERS

इमेज कैप्शन, हाथों पर मेहंदी रचा सैनिक परेड में भाग लेती एक सहरावी महिला.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, अल्जीरिया के टिंडौफ के बाहरी इलाक़े में शरणार्थी शिविर में एक इवेंट आयोजित किया गया. यहां सहरवी अरब लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के 45वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया गया.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, इसे अंतर्राष्ट्रीय सरकारों की ओर से मान्यता नहीं मिली है. इसके कई इलाकों पर अभी भी मोरक्को का कब्ज़ा है.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, मंगलवार को अदीस अबाबा में इस व्यक्ति ने 1896 में अदवा की लड़ाई के वर्षगांठ समारोह में भाग लिया, इस युद्ध में इथियोपियाई लोगों ने इटली की सेना पर आक्रमण किया था.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, बुधवार को कीनिया के किमाना सेंचुरी में सड़क पार करते जिराफ़ का धैर्यपूर्वक इंतज़ार करती एक कार.