अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: कई राज्यों में वोटिंग समाप्त, अब तक की बड़ी बातें
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका में वोटिंग जारी है. हालांकि, कुछ राज्यों में वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब तक की बड़ी बातें जानिए:
- केंटकी, इंडियाना, साउथ कैरोलाइना, वर्मोंट, वर्जीनिया और अहम बैटलग्राउंड स्टेट जॉर्जिया में वोटिंग समाप्त हो गई है.जॉर्जिया उन सात राज्यों में से एक है जो राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे तय करेंगे.
- वॉशिंगटन डीसी में कमला हैरिस के समर्थक हावर्ड यूनिवर्सिटी के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं. कमला हैरिस इसी यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं और आज की इलेक्शन नाइट पार्टी की जगह भी यही तय की गई है.
- डोनाल्ड ट्रंप की इलेक्शन पार्टी के लिए मीडिया आयोजन स्थल पर तैयार है. वहां समर्थकों और राष्ट्र के लिए संभावित संबोधन के लिए मंच सजाया गया है.
- शुरुआती एग्ज़िट पोल में जिन लोगों से पूछा गया है, उनमें से लगभग तीन-चौथाई का कहना है कि उन्हें लगता है कि अमेरिका में लोकतंत्र "बहुत" या "कुछ हद तक" खतरे में है. लगभग 10 में से 7 वोटर चुनाव के नतीजों से जुड़ी हिंसा की आशंका जता रहे हैं.
- शुरुआती एग्ज़िट पोल के मुताबिक़, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था इस चुनाव में वोटरों के लिए सबसे बड़े मुद्दे हैं.
- इससे पहले वोटिंग के बीच कई केंद्रों पर बम से जुड़ी धमकियां मिलीं. एफ़बीआई का कहना है कि इनमें से कई धमकियां "रूस के ईमेल डोमेन से आती दिखाई दे रही हैं."
ये भी पढ़िए: