लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया
आईपीएल 18 के सातवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से मात दी.
लखनऊ को जीत के लिए 20 ओवर में 191 रन का लक्ष्य मिला था. ऋषभ पंत की टीम ने इस लक्ष्य को 16.1 ओवर में ही हासिल कर लिया.
लखनऊ की जीत के हीरो निकोल्स पूरन रहे जिन्होंने 26 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी खेली. पूरन की पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल रहे.
इसके अलावा मिशेल मार्श ने 31 गेंद में 52 रन की पारी खेली.
हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने दो विकेट हासिल किए.
इससे पहले हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए.
हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली.
लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 34 रन खर्च कर चार विकेट हासिल किए.