जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अमेरिका के रक्षा मंत्री बोले- ट्रंप वह कर रहे हैं जो किसी और राष्ट्रपति में करने की हिम्मत नहीं थी

    पीट हेगसेथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के राक्षा मंत्री ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित किया

    अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आज यानी मंगलवार को प्रेस को संबोधित किया.

    उन्होंने कहा कि, "बीते वीकेंड उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल सैनिकों से मुलाक़ात की. हालांकि उन्होंने सुरक्षा कारणों की वजह से मिलने वाले जगह का नाम नहीं बताया."

    हेगसेथ ने आगे कहा कि, "अमेरिका की सैन्य ताकत बढ़ रही है, जबकि ईरान की ताकत घट रही है."

    उन्होंने यह भी कहा कि, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वह कर रहे हैं, जो किसी और राष्ट्रपति में करने की हिम्मत नहीं थी."

    हेगसेथ के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों की संख्या सबसे कम रही है. उन्होंने कहा कि, "ईरानी सेना का मनोबल गिर रहा है, जिससे सैनिकों के पलायन और सैन्य नेतृत्व में निराशा बढ़ रही है."

  2. आधी सदी बाद नासा को अब चांद पर क्यों जाना पड़ रहा है?

  3. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- आपकी मदद के लिए अब अमेरिका आगे नहीं आएगा

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि जिन्हें तेल नहीं मिल रहा वो देश जाकर अपना तेल खुद ले लें

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “ब्रिटेन जैसे देश, जिन्हें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के आसपास लगी पाबंदियों की वजह से विमान के लिए ईंधन नहीं मिल पा रहा है, उन्हें थोड़ी हिम्मत जुटानी चाहिए, और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ तक जाना चाहिए और उसे ले लेना चाहिए.”

    ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “देशों को अब खुद के लिए लड़ना सीखना होगा, अमेरिका अब आपकी मदद के लिए नहीं आएगा, जैसे आप हमारे लिए नहीं आए थे.”

    उन्होंने यह बात उन देशों के लिए कही जो ईरान के ख़िलाफ़ कार्रवाई में शामिल होने से पीछे हट गए थे.

    उन्होंने आगे लिखा, “ईरान को मूल रूप से तबाह कर दिया गया है. मुश्किल काम पूरा हो चुका है,”

    राष्ट्रपति ट्रंप ने आख़िर में कहा- "जाकर अपना तेल खुद ले लो."

    ट्रुथ सोशल पर किए गए एक और पोस्ट में उन्होंने कहा कि, "फ़्रांस ने इसराइल के लिए सैन्य सामान ले जा रहे विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुज़रने की अनुमति नहीं दी."

    “फ़्रांस ने ईरान के मामले में बिल्कुल मदद नहीं की है. जिसे सफलतापूर्वक ख़त्म कर दिया गया है.”

    पोस्ट के आख़िर में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, “अमेरिका इसे याद रखेगा.”

  4. कार्टून: रुपये का मान

    कार्टून
    इमेज कैप्शन, डॉलर के मुक़ाबले रुपये में गिरावट पर आज का कार्टून.
  5. कोड ऑफ़ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर फख़र ज़मान पर कार्रवाई

    फख़र ज़मान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तानी क्रिकेटर फख़र ज़मान (फ़ाइल फोटो)

    पाकिस्तानी बैटर फख़र ज़मान को एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैचों से निलंबित कर दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी मंगलवार को इसकी पुष्टि की.

    उन्हें खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए लागू कोड ऑफ़ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन के तहत लेवल-तीन अपराध का दोषी पाया गया. यह घटना रविवार, 29 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और करांची किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी.

    यह घटना मैच के आखिर में हुई, जब ऑन-फील्ड अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स पर पांच रन की पेनल्टी लगाई और कराची किंग्स की बल्लेबाज़ी के आखिरी ओवर से पहले गेंद बदल दी गई.

    ऑन-फील्ड अंपायर शाहिद सैकत, फ़ैसल ख़ान अफ़रीदी, टीवी अंपायर आसिफ़ याकूब और चौथे अंपायर तारिक़ रशीद ने ये आरोप लगाया है.

    फख़र ने आरोप से इनकार किया और कोड ऑफ़ कंडक्ट के मुताबिक इस आरोप को चुनौती दी.

    लेकिन सुनवाई के बाद ये फ़ैसला लिया गया है.

    लाहौर कलंदर्स का अगला मुक़ाबला शुक्रवार, 3 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में मुलतान सुल्तान्स के ख़िलाफ होगा, जबकि 9 अप्रैल को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ंत होगी.

  6. क्या पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान के एक इलाक़े पर कब्ज़ा कर लिया है?

  7. फ़लस्तीनियों को फांसी देने वाले इसराइल के नए क़ानून की इस्लामी देशों के संगठन ने निंदा की

    ओआईसी का मंच

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, ओआईसी ने इसे एक ख़तरनाक और अप्रत्याशित क़दम बताया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    इसराइल की संसद कनेसेट ने एक ऐसा क़ानून पास किया है, जिसके तहत 'आतंकी हमलों में दोषी' ठहराए गए फ़लस्तीनियों को 90 दिनों के अंदर मौत की सज़ा दे दी जाएगी.

    इस्लामी देशों के संगठन ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन यानी ओआईसी ने एक्स पर पोस्ट कर इस क़ानून की आलोचना की है.

    ओआईसी ने जारी प्रेस रिलीज़ में कहा है कि, “ओआईसी के महासचिवालय ने तथाकथित इसराइली संसद द्वारा इस क़ानून को मंज़ूरी दिए जाने की कड़ी निंदा की है. ओआईसी ने इसे एक ख़तरनाक और अप्रत्याशित क़दम बताया, जो फ़लस्तीनी क़ैदियों की हत्या और राजनीतिक फांसी को वैधता देने जैसा है."

    संगठन ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून, विशेष रूप सेफ़ोर्थ जिनेवा कन्वेंशन और इंटरनेशनल कॉवनेंट ऑन सिविल एंड पॉलिटिकल राइट्स का खुला उल्लंघन है.

  8. घुसपैठ को मुद्दा बनाने के सवाल पर बोले असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

    हिमंता बिस्व सरमा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

    असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा घुसपैठ को मुद्दा बना रहे हैं.

    जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि पिछले 10 साल से आपकी सरकार है, आप और कब तक घुसपैठ को मुद्दा बनाते रहेंगे?

    इसके जवाब में मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि, “जब तक बांग्लादेश दुनिया में रहेगा, तब तक घुसपैठिए आते ही रहेंगे और हम इससे जूझते रहेंगे.”

    “यह कोई इमारत बनाने की बात नहीं है कि हम इसके लिए कोई डेडलाइन दे सकें. इसलिए जब तक भारत और बांग्लादेश साथ-साथ रहेंगे, तब तक हम इससे जूझते ही रहेंगे.”

  9. लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे शादीशुदा लोगों पर कोर्ट के दो अलग-अलग फ़ैसले कैसे?

  10. पाकिस्तान कैसे ट्रंप का भरोसा जीतकर ईरान जंग में मध्यस्थ बना

  11. इसराइल-अमेरिका और ईरान जंग में अब तक कहां कितनी मौतें हुई

    तेहरान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, 7 मार्च को हुए इसराइल-अमेरिका के हमले के बाद तेहरान से उठता धुआं

    28 फ़रवरी से अमेरिका-इसराइल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के बाद से पूरे क्षेत्र में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.

    अब तक साढ़े चार हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें सबसे ज़्यादा लोग ईरान में मारे गए हैं.

    कहां कितनी मौतें?

    ईरान:अमेरिका स्थित संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट इन ईरान के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद से ईरान में 3,492 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 1,574 आम नागरिक शामिल हैं. साथ ही कम से कम 236 बच्चों की भी मौत हुई है.

    इसराइल:इसराइल की एंबुलेंस सेवा मेगन डेविड एडोम (एमडीए) के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से मिसाइल हमलों में 19 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा, इसराइली सेना के अनुसार लेबनान में नौ इसराइली सैनिक मारे गए हैं.

    लेबनान:लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 28 फ़रवरी के बाद से वहां 1,247 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 124 बच्चे शामिल हैं.

    खाड़ी क्षेत्र:अब तक खाड़ी देशों में कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज़्यादातर सुरक्षा बलों के सदस्य या विदेशी कामगार हैं.इनमें संयुक्त अरब अमिरात में 11 और कुवैत में 7 लोगों की मौत हुई है. जबकि ओमान, सऊदी अरब और बहरीन में दो-दो मौतों की पुष्टी हुई है.

  12. दलाई लामा ने मध्य पूर्व में चल रही जंग पर क्या कहा?

    दलाई लामा

    इमेज स्रोत, Elke Scholiers/Getty Images

    इमेज कैप्शन, दलाई लामा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा संघर्षों को समाप्त करने की अपील की (फ़ाइल फ़ोटो)

    तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा ने विश्व में चल रहे संघर्षों को समाप्त करने की अपील की है.

    दलाई लामा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "हम ईसाई धर्म, बौद्ध धर्म, इस्लाम, हिंदू धर्म, यहूदी धर्म या दुनिया की किसी भी महान आध्यात्मिक परंपरा को देखें, संदेश हमेशा एक जैसा है- प्यार, करुणा, सहनशीलता और आत्म-अनुशासन."

    दलाई लामा ने लिखा, "इतिहास ने बार-बार दिखाया है कि हिंसा केवल और हिंसा को जन्म देती है और कभी भी स्थायी शांति की नींव नहीं बन सकती."

    "किसी भी संघर्ष का स्थायी समाधान, चाहे वह मध्य पूर्व में हो या रूस और यूक्रेन के बीच, संवाद, समझदारी और आपसी सम्मान पर आधारित होना चाहिए."

    उन्होंने आगे लिखा, "मैं प्रार्थना करता हूं और आग्रह करता हूं कि हिंसा और संघर्ष जल्द ही खत्म हों."

  13. नमस्कार!

    अब तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  14. सोनिया गांधी सात दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज

    सोनिया गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोनिया गांधी को इनफ़ेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

    पीटीआई के मुताबिक़, डॉक्टरों ने बताया कि वह 'सिस्टमिक इनफ़ेक्शन' से ठीक हो गई हैं.

    उन्हें 24 मार्च की रात क़रीब 10.20 बजे बुख़ार की वजह से भर्ती किया गया था.

    सोनिया गांधी सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं.

    अस्पताल के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप के अनुसार, "सिस्टमिक इनफ़ेक्शन के इलाज के लिए सोनिया गांधी भर्ती हुईं, एंटीबायोटिक्स का अच्छा असर दिखा है."

  15. भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हुए

    लिएंडर पेस और किरेन रिजिजू

    इमेज स्रोत, x/BJP4India

    इमेज कैप्शन, लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए

    पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता लिएंडर पेस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए.

    लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

    बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी पुष्टि हुई है और तस्वीरें भी जारी की गई हैं.

    लिएंडर पेस ने कहा, "मैं पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नबीन का धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि बीजेपी परिवार ने मुझे अपनाया और मौका दिया है. किरेन रिजिजू वो इंसान हैं जिन्हें मैं अपना हीरो मानता हूं और उनसे सीखता हूं. हमारे पास युवाओं की सेवा करने का बड़ा मौका है. यह पार्टी सदस्यता स्लिप सिर्फ एक स्लिप नहीं है बल्कि देश की सेवा करने की ज़िम्मेदारी है."

    पीटीआई के मुताबिक़, लिएंडर पेस ने हाल ही में कोलकाता में बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन से मुलाकात की थी, इसके बाद से ही उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गईं थीं.

  16. कुवैत के तेल टैंकर पर हुए ईरानी हमले को लेकर दुबई के अधिकारियों ने क्या बताया?

    जहाज़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, 'अल-सलामी' टैंकर में दो मिलियन बैरल तेल था (सांकेतिक तस्वीर)

    दुबई के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईरान से जुड़े ड्रोन हमले के बाद तेल टैंकर में लगी आग से कोई तेल रिसाव नहीं हुआ.

    पहले बताया गया था कि 'अल-सलामी' टैंकर में दो मिलियन बैरल तेल था, जो चीन जा रहा था और दुबई में खड़ा था. तभी उस पर ड्रोन हमला हुआ और उसमें आग लग गई.

    दुबई के मीडिया ऑफिस ने कहा कि बचाव टीमों ने "कुवैती टैंकर से जुड़े हादसे को सफलतापूर्वक काबू कर लिया है. कोई तेल रिसाव या चोट की ख़बर नहीं है.

    इससे पहले रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े मीडिया ने एक घंटे पहले ही कुवैती टैंकर को निशाना बनाए जाने की ख़बर दी थी और टैंकर से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की थीं.

    इस टैंकर पर हमला उस समय हुआ है, जब कुछ ही घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप चेतावनी दी थी.

    ट्रंप ने कहा था, "अगर तेहरान समझौते पर नहीं आता और होर्मुज़ स्ट्रेट बंद रहता है, तो ईरान की बिजली, तेल और ऊर्जा फ़ैसिलिटीज़ को निशाना बनाया जाएगा."

  17. बिहारः नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत, कई घायल

  18. दक्षिण लेबनान में इसराइल के चार सैनिक मारे गए, आईडीएफ़ ने और क्या बताया?

    इसराइली सैनिक

    इमेज स्रोत, HAZEM BADER / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, दो सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया है, इनमें से एक को 'गंभीर रूप से घायल' बताया गया है (सांकेतिक तस्वीर)

    दक्षिण लेबनान में इसराइल के चार सैनिक मारे गए और दो घायल हुए हैं. इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने टेलीग्राम पर जारी बयान में यह जानकारी दी है.

    आईडीएफ़ के मुताबिक़, दो सैनिकों को अस्पताल ले जाया गया है, इनमें से एक को 'गंभीर रूप से घायल' बताया गया है. जबकि एक रिज़र्व सैनिक 'घायल' है.

    इसके अलावा, यूएन ने बताया था कि दक्षिणी हिस्से में यूनाइटेड नेशन्स अंतरिम फ़ोर्स इन लेबनान (यूएनआईएफ़एल) के तीन शांति सैनिक मारे गए.

    इस पर आईडीएफ़ ने कहा, "इन घटनाओं की पूरी तरह से जांच की जा रही है ताकि यह साफ़ हो सके कि यह हिज़्बुल्लाह की कार्रवाई थी या आईडीएफ़ की."

    आईडीएफ़ ने आगे कहा, "ध्यान देने योग्य है कि ये घटनाएं सक्रिय लड़ाई वाले इलाक़े में हुईं. इसलिए यह मान लेना सही नहीं होगा कि जिन घटनाओं में शांति सैनिकों को नुकसान हुआ, वे आईडीएफ़ की वजह से हुईं."

  19. ट्रंप के लिए ईरान की जंग क्या ऐतिहासिक स्वेज़ संकट साबित होगी?

  20. क्या ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका की जंग का ख़र्च उठाएंगे अरब देश, व्हाइट हाउस ने दिया ये जवाब

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Alex Wong/Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका अब तक ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला कर चुका है (फ़ाइल फ़ोटो)

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरब देशों से ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी जंग का ख़र्च उठाने को कह सकते हैं.

    व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इस ओर इशारा किया गया है.

    दरअसल, सोमवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ट्रंप की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट से पूछा गया कि क्या अरब देशों को युद्ध का ख़र्च उठाना चाहिए, जैसे 1990 के खाड़ी युद्ध में अमेरिकी सहयोगियों ने वॉशिंगटन की मदद की थी.

    इस सवाल पर लेविट ने कहा, "मुझे लगता है यह ऐसी बात है जिसमें राष्ट्रपति काफ़ी दिलचस्पी रखते हैं."

    उन्होंने आगे कहा, "मैं उनसे पहले कुछ नहीं कहूँगी, लेकिन इतना ज़रूर कह सकती हूँ कि यह उनके (डोनाल्ड ट्रंप) दिमाग़ में है और मुझे लगता है आप जल्द ही उनसे इस बारे में और सुनेंगे."

    कैरोलिन लेविट ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि अमेरिका अब तक ईरान में 11,000 से ज़्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला कर चुका है.

    लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में सैनिक भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया है, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता अब भी बातचीत है.