हिलेरी क्लिंटन का प्रचार अभियान हुआ 'हैक'

इमेज स्रोत, Reuters
अमरीकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान से जुड़ी जानकारियां हैक कर ली गई हैं.
रिपोर्ट में इसे डेमोक्रेटिक पार्टी के खिलाफ बड़ा साइबर हमला बताया है.
बताया जा रहा है कि डेमोक्रेटिक नेशनल कमिटी और डेमोक्रेटिक कांग्रेस्नल कैम्पेन कमिटी से जुड़ी दो जानकारियों में सेंध लगाई गई है.
अमरीकी अधिकारियों के अनुसार इन हमलों के पीछे रूसी सरकार के लिए काम करने वाले एजेंट है.
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि रूस अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.

इमेज स्रोत, Getty
रूस की सरकार ने साइबर हमले में किसी भी तरह का हाथ होने से इंकार किया है और अमरीका की तरफ से लगाए गए इस तरह के आरोपों को 'द्वेष भरी रूस विरोधी' बातें बताया है और इसकी निंदा की है.
क्लिंटन की चुनाव प्रचार टीम ने शुक्रवार को बताया था कि जांच-पड़ताल से जुड़े डाटा प्रोग्राम पर हैकरों ने कब्जा कर लिया है.
एफ़बीआई के अनुसार वह इन आरोपों और हैकिंग की गंभीरता की जांच कर रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
































