पाँच दिन बाद मलबे से निकाले गए दो लोग

कृष्णा कुमारी खाड़का

इमेज स्रोत, Reuters

नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के पाँच दिन बाद बड़े आश्चर्यजनक ढंग से राजधानी काठमांडू में एक महिला और एक किशोर को ज़िंदा बचा लिया गया है.

बताया जा रहा है कि मलबे के भीतर सांस लेने की गुंजाइश बन जाने के कारण इन दोनों की जान बच गई.

तीन लाशों के बीच फंसी थीं कृष्णा

कृष्णा कुमारी खड़का काठमांडू में एक होस्टल में काम करती थी और भूकंप के वक्त होस्टल के निचले हिस्से में थी.

बिल्डिंग के गिरने से कृष्णा और अन्य तीन लोग मलबे में दब गए. इनमें से एक कृष्णा के रिश्तदार थे.

कृष्णा के ऊपर से एक शव को निकलने का बाद नॉर्वे, इसराइल और फ्रांस के बचाव दल ने इन्हें मलबे से बाहर निकाला.

आंख झपकाते बाहर आए पेम्बा लामा

पेम्बा लामा

इमेज स्रोत, AFP

भूकंप के पांच दिन बाद 15 साल के पेम्बा लामा को मलबे से निकाला गया. उन्होंने कपड़ों से टपकता पानी और मलबे में ही मिले दो मक्खन के पैकेट खा कर जान बचाई.

उन्हें बाद में इसराइल बचाव दल संचालिक फील्ड अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए बताया "वहां मलबे में औऱ भी कई लोग दबे हुए थे. वे चिल्ला रहे थे."

जारी हैं बचाव कार्य

नेपाल

इमेज स्रोत, AMUL THAPA KATMANDUTODAY.COM

इमेज कैप्शन, नेपाल में बिल्डिंग के मलबे से एक 4 महीने के सोनित अवाल ज़िंदा निकाला गया था.

इधर राहत और बचाव कार्य की धीमी गति के कारण नेपाल के ग्रामीण इलाकों में असंतोष बढ़ रहा है.

भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए कई गांवों में तो अभी तक कोई सहायता और राहत सामग्री नहीं पहुंची है. भूकंप के केंद्र के आस पास बसे कई गांव के लोग अभी भी पानी, भोजन और आवास की कमी से जूझ रहे हैं.

नेपाल

इमेज स्रोत, AFP

अधिकारियों के अनुसार भूकंप के कारण नेपाल में अब तक 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 11000 लोग घायल हुए हैं.

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इनमें से कई गांवों तक पहुंचने में अभी पांच दिन और लगेगें.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>