पाकिस्तान: बम विस्फोट में पांच की मौत

इमेज स्रोत, BBC World Service
पाकिस्तान में वॉलीबॉल मैच के दौरान हुए एक बम धमाके में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और सात अन्य घायल हुए हैं.
पुलिस का कहना है कि धमाका पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित क़बायली इलाक़े औरकज़ई में हुआ.
विस्फोटक पदार्थ उस मैदान में रखा गया था जहाँ वॉलीबॉल मैच खेला जा रहा था.
अभी तक किसी गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.
यह वही इलाक़ा है जहां वर्ष 2010 में एक वॉलीबॉल मैच के दौरान हुए चरमपंथी हमले में 100 से ज़्यादा लोग मारे गए थे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि सरकार पाकिस्तान से चरमपंथ को ख़त्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>




























