अल-शबाब के बड़े चरमपंथी का आत्मसमर्पण

अल शबाब

इमेज स्रोत, AFP

अमरीका के मोस्ट-वांटेड और सोमालिया चरमपंथी समूह अल-शबाब के मुख्य चरमपंथी ज़करिया अहमद इस्माइल हर्सी ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ सोमालिया अधिकारियों ने बताया कि हर्सी ने गेडियो इलाक़े में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया.

हर्सी को चरमपंथी समूह अल-शबाब के ख़ुफ़िया विंग का महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है.

आत्मसमर्पण क्यों?

जून 2012 में अमरीकी विदेश विभाग ने इस्माइल के बारे में सूचना देने वाले को 30 लाख डॉलर इनाम की घोषणा की थी.

अल शबाब

इमेज स्रोत, AP

तीन महीने पहले अल-शबाब के नेता अहमद अब्दी गोडाने की अमरीकी हवाई हमले में मौत हो गई थी.

<link type="page"><caption> पढ़ेंः अल-शबाब हैं कौन? </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/09/130922_somalia_al_shabab_ap" platform="highweb"/></link>

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने सोमालिया के ख़ुफ़िया अधिकारी के हवाले से संभावना ज़ाहिर की है कि पूर्व नेता के प्रति वफ़ादार अल-शबाब के सदस्यों के साथ विवाद होने के कारण हर्सी ने आत्मसमर्पण किया है.

अमरीका साल 2011 से अल-शबाब को राजधानी मोगादिशु और दूसरे शहरों से निकाल बाहर करने के लिए अफ़्रीक़ी संघ का साथ दे रहा है.

<link type="page"><caption> 'सोमालिया को भूल गई है दुनिया' </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2010/11/101130_somalia_poll_pa" platform="highweb"/></link>

अल-क़ायदा से जुड़े लड़ाके अमरीका समर्थित सोमालिया सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं इसलिए वे सरकार के साथ ही साथ उन पड़ोसी देशों को भी निशाना बनाते रहते हैं जो अफ़्रीक़ी संघ को मदद देते हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>