एक सिनेमा हॉल जहाँ 'वेश्यालय' चलता था

इटली के जिनोआ शहर में पुलिस ने एक सिनेमाहॉल की जाँच के बाद पता चला कि वहाँ वेश्यालय की तरह गतिविधियाँ चल रही थीं. जाँच के बाद पुलिस ने इस सिनेमाहॉल को बंद करा दिया है.
पुलिस का कहना है कि जिनोआ के सैन विंसेंज़ो में ब्रिग्नोले रेलवे स्टेशन के पास सिनेमा सेंट्राले थिएटर में एक फ़िल्म टिकट से कम क़ीमत पर अनैतिक गतिविधि का अड्डा चल रहा था.
<link type="page"><caption> कार में सेक्स</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/08/130826_zurich_prostitution_ra.shtml" platform="highweb"/></link>
सैन विंसेंज़ो को शहर के रेड लाइट एरिया के तौर पर भी जाना जाता है.
स्थानीय समाचार पत्र <link type="page"><caption> 'ला रिपब्लिका'</caption><url href="http://genova.repubblica.it/cronaca/2013/09/18/foto/sequestrato_il_cinema_centrale_favoreggiamento_della_prostituzione-66824939/1/#1" platform="highweb"/></link> में कहा गया है कि समलैंगिक, ट्रांससेक्सुअल, लड़के, नौजवान और औरतें सिनेमाहॉल की सीट पर, टॉयलेट में, रिसेप्शन के पास और यहाँ तक कि प्रोजेक्शन रूम तक में आपस में 'मशगूल' थे.
माना जाता है कि साल 1958 में वेश्यालयों पर रोक के बाद से इटली में यौनकर्मियों को सड़कों पर अपना ठिकाना बनाना पड़ा.
छापेमारी

नतीजतन इटली में यौनकर्मियों को कई बार बंद पड़े सिनेमा हॉलों की तरफ रुख करना पड़ता है.
सरकारी अधिकारी भी कई बार इस तरह की वेश्यावृत्ति को नजरअंदाज़ करते देखे जाते हैं.
<link type="page"><caption> गायब होती लड़कियाँ</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/05/130502_international_nepal_trafficking_rj.shtml" platform="highweb"/></link>
लेकिन मिलान के अभियोजन कार्यालय ने इस महीने उत्तरी इटली के सिनेमाघरों में छापे मारने का आदेश दिया है. उसका मानना है कि कई सिनेमाघरों का वेश्यालय के तौर पर खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है.
वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के संदेह में जाँच कर्ता सेंट्राले सिनेमा हॉल के दो प्रबंधकों और 17 अन्य लोगों की भूमिका की भी जाँच कर रहे हैं.
<bold><italic>(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप <link type="page"><caption> बीबीसी मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-18190302" platform="highweb"/></link> की खबरें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbcmonitoring" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> फेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/BBCMonitoring" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं.)</italic></bold>
<bold><italic>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</italic></bold>
































