उत्तरी अमरीका की सबसे ऊंची चोटी छोटी हो गई!

अमरीका के भूवैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी अमरीका की सबसे ऊंची चोटी मैक किनले छोटी हो गई है.
<link type="page"><caption> अमरीका के अलास्का</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/07/130731_alaska_arctic_dp.shtml" platform="highweb"/></link> में स्थित, माउंट मैक किनले की ऊंचाई पहले के मुक़ाबले 83 फीट (25.29 मीटर) कम हो गई है.
इस पर्वत की ऊंचाई घट कर अब 20,237 फ़ीट रह गई है. शोधकर्ताओं के अनुसार साल 1952 में आधिकारिक तौर पर माउंट मैक किनले की ऊंचाई मापी गई थी.
अमरीकी भूवैज्ञानिकों ने एक सर्वेक्षण में पाया है कि <link type="page"><caption> किनले की ऊंचाई</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/09/130909_mount_everest_saudi_woman_sk.shtml" platform="highweb"/></link> में आई कमी का कारण या तो वर्तमान में अधिक सटीक माप तकनीक का इस्तेमाल है, या 'जलवायु विभिन्नता' है.
भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा जारी ये आंकड़े अलास्का की सभी स्थलाकृत्तियों को नए सिरे से व्यवस्थित करने के उसके अभियान के तहत जारी किए गए हैं.
मशहूर पर्वतारोहण स्थल
माउंट मैक किनले की ऊंचाई को साल 2012 में नई तकनीक 'इन्टरफेरोमेट्रिक सिंथेटिक एपर्चर रडार' की मदद से मापा गया था. यह तकनीक छोटे भौगोलिक स्वरूपों को डिजीटल तरीक़े से मापती है.
साल 2012 से पहले तक स्थलाकृतियों के नक्शे पर इस पर्वत की ऊंचाई 20,320 फीट थी. यह माप साल 1952 में लिया गया था.
माउंट मैक किनले एक मशहूर पर्वतारोहण स्थल भी है. इसे 'दनाली' के नाम से जाना जाता है. और यह उत्तरी अमरीका में अलास्का शहर के 'दनाली राष्ट्रीय पार्क' में स्थित है.
बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
































