बूंद-बूंद पानी को तरसता वेनेजुएला
इमेज स्रोत, Inpho
खाली पीपे, बोतलें, डिब्बे लिए पानी की तलाश करते हुए बच्चे-बूढ़े और जवान...
ये वो दृश्य है जो वेनेजुएला की राजधानी कराकास से लेकर तमाम दूसरे शहरों में आसानी से देखा जा सकते है.
वेनेजुएला में बीते छह दिनों से बिजली गायब है.
इसकी वजह से बिजली से चलने वाले पंपों ने काम करना बंद कर दिया है, और लोगों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है.
वेनेजुएला के लोग इससे पहले राजनीतिक संघर्ष से लेकर दवाइयों और खाने-पीने के सामान की कमी से जूझ रहे थे.
लेकिन बिजली ना आने की वजह से पैदा हुए जल संकट ने लोगों को सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया है.
इमेज स्रोत, Reuters
कराकास के स्थानीय समयानुसार बीते गुरुवार की दोपहर से घरों तक पानी पहुंचाने वाले पंपों ने काम करना बंद कर दिया है.
ऐसे में लोगों ने घरों से निकलकर पानी की तलाश शुरू कर दी है.
इमेज स्रोत, AFP
पानी की तलाश में लोगों ने शहरों से सटे जंगलों की ओर कूच कर दिया है ताकि पहाड़ों पर प्राकृतिक स्रोत से पानी हासिल किया जा सके.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Getty Images
वहीं, शहरों में लोग पानी की कमी के चलते नालों से लेकर सीवर सिस्टम से पानी लेने को मजबूर हैं.
इमेज स्रोत, EPA
इमेज स्रोत, AFP
वेनेजुएला में जारी राजनीतिक संकट के बीच सरकार से लेकर विपक्षी दल दोनों बिजली संकट के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि अमरीका की ओर से बिजली ग्रिड पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक और सायबर अटैक किया गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Reuters
बीते मंगलवार को वेनेजुएला के प्रॉसीक्यूटर जनरल तारेक साब ने कहा है कि विपक्षी नेता ख़्वान ग्वाइदो पर इस हमले की साजिश रचने के आरोप लगाया है और उनके ख़िलाफ़ जांच करने का आरोप लगाया है.
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज स्रोत, Getty Images
वहीं, ख़्वान ग्वाइदो ने कहा है कि इस संकट के लिए बीते कई सालों से जारी सरकारी अव्यवस्था और मरम्मत की कमी ज़िम्मेदार है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
टॉप स्टोरी
ज़रूर पढ़ें
सबसे अधिक लोकप्रिय
सामग्री् उपलब्ध नहीं है