जी-20: क्यों सुलग रहा है हैम्बर्ग?

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारी विरोध प्रदर्शन हुए.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं जिनमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष भी हुआ. स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को अपनी गतिविधियां सीमित करनी पड़ीं.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, पुलिस के अवरोधकों को आग लगा दी और दुकानें लूट लीं. हैम्बर्ग की पुलिस ने स्थिति को बेहद गंभीर करार दिया है.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, माना जा रहा है कि हैम्बर्ग में जी-20 सम्मेलन के ख़िलाफ़ एक लाख के करीब विरोधी मौजूद हैं. कुछ प्रदर्शनकारी हिंसा में भी शामिल रहे.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, सुरक्षा के लिए बैठक के स्थान पर 20 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों ने कारों में आग लगा दी, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और पुलिस के हेलिकॉप्टर पर भी फ्लेयर फ़ायर किए.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारी जलवायु परिवर्तन, दुनिया में लोगों के बीच धन के अनुचित बंटवारे और बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी का विरोध कर रहे हैं.

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल ने कहा है कि ये हिंसा अस्वीकार्य है.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, हैम्बर्ग में ये प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय नेताओं के आने से पहले ही शुरू हो गए थे.