'सेक्स वर्क भी एक पेशा है'

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

पेरिस की सड़कों पर शनिवार को अनोखा नज़ारा था.

यौनकर्मी महिलाएं सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरी हुई थीं. इनकी संख्या 150 के करीब थी.

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

उनके हाथों में तख्तियां और बैनर थे, विरोध का स्वर साफ था, "सेक्स वर्क भी एक पेशा है."

साल भर पहले फ्रांस ने कानून बनाकर 'पेड सेक्स' को प्रतिबंधित कर दिया था.

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

यौनकर्मी महिलाओं के विरोध प्रदर्शन का आयोजन इस कानून के एक साल पूरा होने पर किया गया था.

नए कानून के तहत पैसे देकर सेक्स सर्विस लेना अवैध है और इसके लिए ग्राहकों पर जुर्माना लगाया जाएगा.

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

प्रदर्शन में उतरीं ज्यादातर महिलाएं नवयुवतियां थीं, उनमें कुछ पुरुष भी थे.

'जुर्माना बंद करो, हमारे हमलावर एड्स, दमन और पाखंड हैं न कि हमारे ग्राहक', 'सेक्स वर्क भी एक पेशा है', 'मेरी देह मेरा काम है.'

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

उनके हाथों में लहरा रहे प्ले कार्ड्स पर ऐसे नारे पढ़े जा सकते थे.

ये कानून ग्राहकों को अपराधी करार देता है न कि यौन कर्मियों को. जुर्माने की रकम 3,750 यूरो तक हो सकती है.

इमेज स्रोत, AFP/Getty Images

भारतीय मुद्रा में ये रकम ढ़ाई लाख रुपये के करीब बैठती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)