तस्वीरों में: ब्रितानी संसद के बाहर हमला

ब्रितानी संसद के बाहर गोलीबारी, संसद के अंदर कई सांसद मौजूद, पुलिस मौक़े पर

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, लंदन में बुधवार दोपहर ब्रितानी संसद के बाहर हुई 'आतंकी घटना' में पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक पुलिसकर्मी और हमलावर भी शामिल है.

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, हमले के बाद इलाक़े को पूरी तरह से सील कर दिया गया

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, हमलावर ने जिस पुलिसकर्मी को चाकू मारा, उसकी मदद करने पहुँचे लोगों में सांसद टोबिस एलवुड भी शामिल थे जिन्होंने उसे मुँह से सांस देकर बचाने की कोशिश की

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, संसद के पास ही सुरक्षाकर्मियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति के ऊपर बंदूक तान दी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, घटना के समय प्रधानमंत्री टेरीजा मे हाउस ऑफ कॉमंस में मौज़ूद थी. पुलिस ने उन्हें वहां से निकालकर घर पहुंचाया
इमेज कैप्शन, पास ही मौजूद वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर एक बेकाबू कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, हमलावर ने संसद में हमले से पहले कई लोगों को कार से टक्कर मार कर घायल कर दिया

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वेस्टमिंस्टर ब्रिज़ पर घायल हुए कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है
इमेज कैप्शन, वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर घायल लोगों का इलाज करती एंबुलेंस गाड़ियाँ

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, हमले की ख़बर आने के बाद सड़कों को बंद कर दिया गया. इसके बाद बहुत से पर्यटक और लंदनवासी वहीं फंस गए

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, इस हमले के संदिग्ध को स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस में ले जाया गया. बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर हमले के बाद लोग वहां से निकलकर पार्लियामेंट स्क्वायर से दूर भागने लगे.

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, हमले के समय लंदन के मशहूर पर्यटन स्थल लंदन आई में मौज़ूद लोग तीन घंटे तक उसमें फंसे रहे

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, घटना के बाद टेम्स नदी से पेट्रोलिंग बोट ने एक घायल महिला को बाहर निकाला

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, घटना के बाद प्रधानमंत्री टेरेजा मे ने मृतकों के सम्मान में सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रीय झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है

इमेज स्रोत, PA

इमेज कैप्शन, घटना में घायल हुए लोगों को चिकित्सकीय मदद के लिए पार्लियामेंट स्क्वायर पर एक हेलिकॉप्ट पहुंचा

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, ब्रितानी संसद पर हुए हमले और वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर हुई घटना को पुलिस आतंकी घटना मान रही है. स्थिति से निपटने के लिए स्काटलैंड यार्ड पुलिस के दस्ते बुलाए गए हैं.

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, हमले के बाद लोग घटनास्थल के पास गुलदस्ते रखकर मृतकों के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, संसद और वेस्टमिंस्टर हमले के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफ़रा-तफ़री मच गई.
इमेज कैप्शन, लंदन के वेस्टमिंस्टर ब्रिज और संसद के पास हमले के बाद का दृश्य