BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
वाम की वजह से कांग्रेस को फ़ायदा
 
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश कराट
लोक सभा के चुनाव में हार के बाद प्रकाश कराट के नेतृत्व पर सावल खड़े किए जा रहे हैं
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो ने 15वीं लोकसभा के चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद स्वीकार किया है कि जनता ने तीसरे मोर्चे को राष्ट्रीय स्तर पर एक विश्वसनीय और व्यवहारिक विकल्प के रुप में स्वीकार नहीं किया है.

पार्टी की हार के कारणों पर पोलित ब्यूरो की हुई बैठक में माना कि जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया है, ऐसे में वे ज़िम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे.

पोलित ब्यूरो की सोमवार को हुई बैठक के बाद मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, "कांग्रेस पार्टी की जीत की वजह राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना, आदिवासी वन अधिनियम और उन जैसी समाजिक कल्याण के कार्यक्रम रहे, जो वामपंथी पार्टियों के ज़ोर पर तैयार किए गए थे."

पोलित ब्यूरो ने पश्चिम बंगाल और केरल में पार्टी के ख़राब प्रदर्शनों के लिए राष्ट्रीय और प्रांतीय मुद्दों को ज़िम्मेदार माना है.

हालाँकि चुनाव के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा था कि पार्टी की हार राष्ट्रीय मुद्दों की वजह से हुई.

कांग्रेस की जीत की वजह

 कांग्रेस पार्टी की जीत की वजह राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना, आदिवासी वन अधिनियम और उन जैसी समाजिक कल्याण के कार्यक्रम रहे, जो वामपंथी पार्टियों के ज़ोर पर तैयार किए गए थे
 
पोलित ब्यूरो का बयान

पोलित ब्यूरो के अनुसार कांग्रेस को अल्पसंख्यक और धर्मनिरपेक्ष समूहों के उन लोगों का समर्थन मिला, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से दूर रखना चाहते थे.

दूसरी ओर भाजपा की हार के कारणों पर टिप्पणी करते हुए पोलित ब्यूरो का कहना था, "जनता ने भाजपा को सांप्रदायिक एजेंडों और ग़लत आर्थिक नीतियों की वजह से नकारा है."

उनका कहना था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और पीलीभीत से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद वरुण गांधी के भड़काऊ भाषणों ने भी चुनावों को प्रभावित किया.

पोलित ब्यूरो ने पार्टी की पश्चिम बंगाल और केरल में मिली करारी हार की समीक्षा करते हुए स्वीकार किया है कि पिछले लोक सभा की तुलना में इन दो राज्यों में पार्टी को 25 सीटें गँवानी पड़ीं और16 सीटों पर सिमट कर रह गए.

 
 
वामपंथी समर्थक दरक गया 'लाल क़िला'?
पश्चिम बंगाल में वामपंथियों के मज़बूत क़िले में विपक्ष ने भारी सेंध मारी है.
 
 
सोमनाथ चटर्जी 'हार के ज़िम्मेदार कराट'
सोमनाथ चटर्जी ने कहा है कि प्रकाश कराट को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.
 
 
बुद्धदेव भट्टाचार्य 'ग़लतियों से सीख रहे हैं'
बुद्धदेव भट्टाचार्य कहते हैं कि वामदल पुरानी ग़लतियों से सीख ले रहे हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>