BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 18 मई, 2009 को 11:26 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आडवाणी ही होंगे विपक्ष के नेता
 
लाल कृष्ण आडवाणी
चुनावी नतीजे आने के बाद आडवाणी की ये पहली तस्वीर है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे. पार्टी की हार के बाद उन्होंने ये पद छोड़ने की पेशकश की थी.

चुनाव नतीजे सामने आने के बाद सोमवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने और पार्टी के अन्य नेताओं ने आडवाणी से संसदीय दल का नेता बने रहने की अपील की जिसे उन्होंने मान लिया.

उन्होंने कहा, "भाजपा को लोकसभा चुनाव में झटका लगा है. भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें ख़ुद को मज़बूत बनाना होगा. इसे देखते हुए आडवाणी ने पद छोड़ने का अपना सुझाव वापस ले लिया."

 भाजपा को लोकसभा चुनावों में झटका लगा है. भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें ख़ुद को मज़बूत बनाना होगा. इसे देखते हुए आडवाणी ने पद छोड़ने का अपना सुझाव वापस ले लिया
 
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी को अभी आडवाणी के दिशा निर्देशों की ज़रूरत है.

संसदीय दल की बैठक के साथ-साथ पार्टी महासचिवों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी बैठक हुई.

पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी शाम को बैठक होनी थी लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बैठक में नहीं पहुँच सकने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई.

81 वर्षीय आडवाणी ने इससे पहले शनिवार को संसदीय दल की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की थी जिसे पार्टी ने अस्वीकार कर दिया था.

पंद्रहवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में एनडीए को भारी झटका लगा और कांग्रेस पार्टी की अगुआई में यूपीए गठबंधन बहुमत के क़रीब पहुँच गया.

भाजपा इन चुनाव में 116 सीटों पर सिमट गई है. ये आँकड़ा वर्ष 2004 के चुनावों में मिली सीटों से भी कम है.

 
 
मोहम्मद अज़हरुद्दीन विजयी उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों की सूची.
 
 
अख़बार बेहतर संबंधों की उम्मीद
पाकिस्तान अख़बारों को कांग्रेस की जीत से बेहतर संबंधों की उम्मीद.
 
 
संजीव श्रीवास्तव एक ऐतिहासिक जनादेश
चुनाव 2009 के नतीजों की समीक्षा पढ़िए, संजीव के इस ताज़ा ब्लॉग में.
 
 
कौन कितने पानी में...? कौन कितने पानी में...?
जनादेश के बाद बदले क़द.
 
 
अख़बार कांग्रेस का करिश्मा
भारतीय अख़बार चुनाव नतीजों को कांग्रेस की करिश्माई जीत बता रहे हैं.
 
 
भाजपा पुनर्विचार की ज़रूरत
विश्लेषक प्रदीप सिंह के अनुसार भाजपा को नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए.
 
 
योगेंद्र यादव योगेंद्र यादव कहते हैं...
...भाजपा संकीर्ण विचारधारा, रणनीति तय न कर पाने की शिकार बनी..
 
 
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>