बुलंदशहर गैंगरेप: एसएसपी समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

इमेज स्रोत, pti
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में एक मां और बेटी के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद बुलंदशहर के एसएसपी वैभव कृष्ण सहित मामले की जांच से संबंधित सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को जांच प्रक्रिया को सीधे मॉनिटर करने को कहा है.
पुलिस के मुताबिक नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे एक परिवार की कार रोककर कुछ लोगों ने पहले लूटपाट की और फिर मां-बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया.
इस बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि दोषियों को एक-दो दिन के भीतर जेल में डाल दिया जाएगा.

इमेज स्रोत, Other
जावीद अहमद ने ट्विटर के ज़रिए कहा है, "दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपने सभी संसाधन लगा दिए हैं और वो बच नहीं सकते हैं."
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने बीबीसी को बताया कि फ़िलहाल मामले में कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है लेकिन 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
लेकिन हिरासत में लिए गए 15 लोगों में तीन लोगों की शिनाख़्त पीड़िताओं ने की है.
ये घटना शुक्रवार देर रात को बुलंदशहर ज़िले में दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर हुई.
जिस हाइवे पर यह घटना हुई वो दिल्ली को कानपुर से जोड़ता है.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi/" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
































