कश्मीरः सुरक्षा बलों से भिड़ंत, युवक की मौत

इमेज स्रोत, EPA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद श्रीनगर में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ के बाद घाटी में एक युवक की मौत हो गई है.
अलगाववादियों ने इस घटना की निंदा करते हुए, रविवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है.
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत प्रशासित जम्मू कश्मीर में रैली थी और इसके विरोध में अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी ने एक रैली ''मिलेनियम मार्च'' आयोजित करने का ऐलान किया था.

इमेज स्रोत, AP
इसे रोकने के लिए गिलानी और अन्य अलगाववादी नेताओं को घर में नज़रबंद कर दिया गया था
इस प्रतिबंध के खिलाफ़ कई जगह युवाओं ने प्रदर्शन किया और इस वजह से अर्धसैनिक बलों से उनकी मुठभेड़ हुईं.
श्रीनगर के ज़ैनाकूट इलाक़े में हुई ऐसी ही एक मुठभेड़ में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सीआरपीएफ़ ने हवा में गोलियां चलाईं.
इसके बाद आंसू गैस से उन्हें खदेड़ना चाहा तो लेकिन आंसू गैस का गोला लगने से एक 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र घायल हो गया और फिर अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

इमेज स्रोत, EPA
मीरवाइज़ उमर फ़ारुक ने भी शुक्रवार को ''सद्भावना मार्च'' का आयोजन किया था. लेकिन अधिकारियों ने श्रीनगर में जगह-जगह पर कर्फ्यू लगा कर इस आयोजन के निरस्त कर दिया था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>
































