मोदी सेल्फ़ी मामले में रिपोर्ट मांगी

मोदी सेल्फ़ी

इमेज स्रोत, Reuters

आम चुनाव के वक़्त नरेंद्र मोदी के मतदान केंद्र के पास प्रेस कांफ्रेंस करने और पार्टी का चुनाव चिह्न दिखाने के मामले में कोर्ट ने पुलिस को 15 दिन में 'कार्रवाई रिपोर्ट' दाख़िल करने को कहा है.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मोदी के खिलाफ 30 अप्रैल को एफआईआर दर्ज किया था.

नरेंद्र मोदी पर आरोप है कि मत डालने के बाद उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर आकर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल दिखाया और प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया, जिससे 'जन प्रतिनिधि क़ानून' का उल्लंघन हुआ.

इस मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निशांत वर्मा ने अदालत में याचिका दायर की थी.

इसी याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को 26 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

कोर्ट ने पुलिस से पांच अगस्त तक रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने 15 दिन का और समय मांगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>