BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 07 अप्रैल, 2009 को 23:09 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
आयोग ने यूपी के प्रमुख सचिव को हटाया
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा (फ़ाइल फ़ोटो)
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश चुनावों पर कड़ी नज़र रखे हुए है
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह फतेह बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है.

उप चुनाव आयुक्त आर बालाकृष्णन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ राजनीतिक दलों की शिकायत पर ऐसा किया गया है लेकिन उन्होंने इस बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.

उनका कहना था कि नई नियुक्ति के लिए राज्य सरकार से तीन अधिकारियों के नामों की सूची मांगी है.

राज्य सरकार से सूची से आने के बाद नई नियुक्ति कर दी जाएगी.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जब मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग के अन्य अधिकारियों की टीम उत्तर प्रदेश के दौरे पर गई थी, तब समाजवादी पार्टी की ओर से मायावती सरकार में प्रमुख पदों पर बैठे कई अधिकारियों के बारे में शिकायतें की गई थीं.

उस समय समाजवादी पार्टी ने कई अधिकारियों को हटाने की भी मांग की थी.

एक अन्य मामले में चुनाव आयोग ने गुजरात सरकार से अमरेली के ज़िलाधिकारी को हटाने का निर्देश दिया है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
आत्महत्या बनी सरकार की परेशानी
05 अप्रैल, 2009 | भारत और पड़ोस
कांग्रेस से गठबंधन टूट गया: अमर सिंह
06 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
भाजपा और अजित सिंह मिलकर लड़ेंगे
02 मार्च, 2009 | भारत और पड़ोस
'अपमानजनक व्यवहार हो रहा था'
20 जनवरी, 2009 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>