BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 05 दिसंबर, 2008 को 10:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पाकिस्तानी हास्य अभिनेता स्वदेश लौटे
 

 
 
पाकिस्तानी हास्य अभिनेता
पाकिस्तान के कई हास्य अभिनेता पिछले कुछ अर्से से भारत के निजी टीवी चैनलों पर स्टैंडिंग कॉमेडी में हिस्सा ले रहे हैं.

भारतीय टेलीविज़न चैनलों पर स्टैंडिंग कॉमेडी के कार्यक्रमों में हँसा-हँसा कर लोट पोट करने वाले पाकिस्तान के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता शकील सिद्दीक़ी और काशिफ़ ख़ान अपने देश लौट गए हैं.

पाकिस्तान पहुँचने पर पत्रकारों से बात करते हुए दोनों अभिनेताओं का कहना था कि देश वापसी का फ़ैसला कुछ कट्टरपंथी संगठनों की धमकियों के बाद किया है.

इन कलाकारों ने बताया, "हमारे शो निर्माताओं को भारत के कुछ स्थानीय संगठनों की तरफ़ से नोटिस आया था कि उनके शो में कोई पाकिस्तानी नहीं होने चाहिए, लेकिन सीधे तौर पर उनसे कुछ नहीं कहा गया."

इन अभिनेताओं का कहना था कि शो निर्माताओं की ओर से काफ़ी सुरक्षा प्रदान की गई थी और उनकी सुरक्षा की वजह से काम रोकने का फ़ैसला किया गया.

प्यार में कमी नहीं

दोनों अभिनेताओं ने अपने भारतीय साथियों के व्यवहार की काफ़ी सराहना की और कहा कि मुंबई में चरमपंथी घटनाएँ होने के बाद भी उनके प्यार में कोई कमी नहीं आई है.

अभिनेताओं का कहना है कि जैसे ही स्थिति अच्छी होगी वो भारत वापस जाएँगे

शकील सिद्दीक़ी का कहना था, "भारतीय साथी अभिनेताओं ने हम लोगों से बहुत प्यार किया. इस घटना के बाद भी उनका व्यवहार बदला नहीं. वे लोग पहले ही की तरह शकील भाई, शकील भाई कह कर बुला रहे थे."

उन्होंने कहा कि जैसे ही स्थिति में सुधार होगा वे शो करने के लिए भारत वापस चले जाएँगे.

शकील का कहना था कि उनका इरादा ये है कि वो सारी दुनिया को हँसाते रहे, दुनिया के नक़्शे पर भारत भी आता है तो भारत को भी हँसाते रहेंगे.

शकील के अनुसार हर जगह अच्छे और बुरे लोग होते हैं. काशिफ़ ख़ान का भी कहना था कि वो भारत वापस ज़रूर जाएँगें.

शकील सिद्दीक़ी और काशिफ़ ख़ान सहित कराची स्टेज के कई हास्य अभिनेता पिछले कुछ अर्से से भारत के निजी टीवी चैनलों पर स्टैंडिंग कॉमेडी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं.

इन फ़नकारों ने न सिर्फ़ अच्छा काम किया है बल्कि शोहरत भी हासिल की है.

 
 
रामचंद पाकिस्तानी 'रामचंद पाकिस्तानी'
ये फ़िल्म भारत और पाकिस्तान में एक साथ एक अगस्त को रिलीज़ होगी.
 
 
आमिर खान नहीं देख सकते तारे..
फ़िल्म' तारे ज़मीं पर' को पाकिस्तान में प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं मिली.
 
 
ख़ुदा के लिए फ़िल्म का पोस्टर भारत में प्रदर्शन होगा
पाकिस्तान की फ़िल्म 'ख़ुदा के लिए' अब भारतीय दर्शक भी देख पाएँगे.
 
 
पाकिस्तान में गोल का प्रदर्शन पाक में बॉलीवुड फ़िल्में
पाकिस्तान में भारतीय फ़िल्मों पर से पाबंदी हटाने की सिफ़ारिश की गई है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत में रिलीज़ होगी 'रामचंद पाकिस्तानी'
15 जुलाई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
फ़ौजी बूटों ने दबा दी घुँघरुओं की झंकार
28 मार्च, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पाकिस्तानी ज़मीन पर तारे.. नहीं
18 मार्च, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सरहद से पहले सिनेमा दोनों तरफ़ से खुले
25 जनवरी, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
भारतीय फ़िल्मों से पाबंदी हटेगी!
24 जनवरी, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>