BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 30 नवंबर, 2008 को 09:15 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'चरमपंथियों से बातचीत का प्रसारण ग़लत नहीं'
 
महेश भट्ट
महेश भट्ट ने इंडिया टीवी की प्रशंसा की
वरिष्ठ फ़िल्मकार महेश भट्ट ने कहा है कि 'चरमपंथियों' से बातचीत प्रसारित करके एक भारतीय समाचार चैनल ने लक्ष्मण रेखा पार नहीं की है.

भारत के एक समाचार चैनल इंडिया टीवी ने उस समय 'चरमपंथियों' से बातचीत की, जब मुंबई में उन चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सेना की कार्रवाई चल रही थी.

भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंडिया टीवी को इस मामले पर नोटिस जारी किया है और चैनल प्रबंधन को एक दिसंबर तक जवाब देने को कहा है.

लेकिन जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट इंडिया टीवी के बचाव में खड़े हुए हैं. उनका कहना है कि चैनल ने चरमपंथियों से बातचीत प्रसारित करके कोई ग़लत काम नहीं किया है.

सराहना

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में महेश भट्ट ने कहा, "इंडिया टीवी ने कोई लक्ष्मण रेखा पार नहीं की है. इसके कारण हमारा देश ऐसी स्थिति से नहीं गुज़र रहा है. अगर चरमपंथियों ने किसी चीज़ के बारे में कहा है तो इसे अलग परिप्रेक्ष्य में रखने में कोई बुराई नहीं है."

 इंडिया टीवी ने कोई लक्ष्मण रेखा पार नहीं की है. इसके कारण हमारा देश ऐसी स्थिति से नहीं गुज़र रहा है. अगर चरमपंथियों ने किसी चीज़ के बारे में कहा है तो इसे अलग परिप्रेक्ष्य में रखने में कोई बुराई नहीं है
 
महेश भट्ट

महेश भट्ट ने कहा कि यह उस टीवी चैनल का एक्सक्लूसिव प्रसारण था, जिसकी सराहना करनी चाहिए न कि आलोचना.

उन्होंने कहा कि चरमपंथियों को प्लेटफ़ॉर्म देने में कोई बुराई नहीं है और न ही ये कोई गुनाह है. इंडिया टीवी ने ज़िम्मेदार पत्रकारिता की है.

चरमपंथियों से बातचीत का प्रसारण करने के कारण इंडिया टीवी की आलोचना हो रही है और कई अन्य चैनल तो अपने कार्यक्रमों के बीच में ऐसे संदेश दिखा रहे हैं जिसमें लिखा गया है कि वे चरमपंथियों को प्लेटफ़ॉर्म नहीं देंगे.

भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी चरमपंथियों को प्लेटफ़ॉर्म देने का हवाला देते हुए इंडिया टीवी को नोटिस जारी किया है.

 
 
ताज होटल ताज होटल की तबाही
ताज होटल में तबाही और उसके बाद की तस्वीरें.
 
 
गेटवे पर कबूतर सहमी-सहमी सी उड़ान
शांतिदूत कहे जाने वाले कबूतरों ने भी मुंबई हमले की त्रासदी को झेला है.
 
 
नम आँखों से विदाई
मारे गए सुरक्षाकर्मियों का अंतिम संस्कार
 
 
वो साठ घंटे
मुंबई में हमलों के बीच गुज़रे साठ घंटों पर बीबीसी संवाददाता का अनुभव.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मुंबई हमलों से बॉलीवुड में भी सिहरन
29 नवंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पाकिस्तान बिना शर्त सहयोग देगा
29 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
हमलों का आतंक 'शांतिदूतों' में भी
29 नवंबर, 2008 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>