BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 09 नवंबर, 2008 को 17:03 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
दीवाली से आई बॉक्स ऑफ़िस पर रोशनी
 
गोलमाल रिटर्न्स
गोलमाल रिटर्न्स में करीना कपूर भी हैं
इस साल दीवाली पर रिलीज़ हुई दो फ़िल्मों 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'फ़ैशन' ने बॉक्स ऑफ़िस पर रोशनी बिखेर दी है. पिछले कुछ महीनों से हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का बुरा हाल था.

लेकिन इन दोनों फ़िल्मों की सफलता से इंडस्ट्री में नई उम्मीद जगी है. कुछ महीनों पहले बड़े बजट की कर्ज़ और द्रोण जैसी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर पिट गई थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई की मानें तो गोलमाल रिटर्न्स ने पहले हफ़्ते में 72 करोड़ रुपए की कमाई की है. ये कमाई दुनियाभर की है. जबकि मधुर भंडारकर की फ़िल्म फ़ैशन ने पहले हफ़्ते में 33 करोड़ रुपए बटोरे हैं.

दीवाली के मौसम का लाभ उठाने के लिए दोनों फ़िल्में शुक्रवार की बजाए बुधवार 29 अक्तूबर को रिलीज़ हुई थी.

कमाई

श्री अष्टविनायक सिने विज़न लिमिटेड की फ़िल्म गोलमाल रिटर्न्स वर्ष 2006 में आई फ़िल्म गोलमाल की सिक्वेल है. इस फ़िल्म के निर्देशक हैं रोहित शेट्टी.

फ़ैशन ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल दिखाया

गोलमाल ने भी वर्ष 2006 में बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई की थी. लेकिन गोलमाल रिटर्न्स ने उससे भी ज़्यादा कमाई कर रही है.

निर्देशक रोहित शेट्टी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, "पहले तीन दिन तक तो फ़िल्म हाउसफुल गई है. इस फ़िल्म ने गोलमाल से भी ज़्यादा कमाई की है."

उन्होंने बताया कि मुंबई के चित्रा थियेटर में गोलमाल रिटर्न्स ने पहले सप्ताह में पिछले नौ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अगले सप्ताह के लिए भी थियेटर पूरी तरह बुक है.

दूसरी ओर मधुर भंडारकर की फ़िल्म फ़ैशन ने भी अच्छा बिज़नेस किया है. फ़ैशन को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफ़िकेट दिया है. फिर भी फ़िल्म पसंद की जा रही है और अच्छी कमाई भी कर रही है.

 
 
शाहरुख़ ख़ान प्रोमोशन का नया तरीक़ा
अब फ़िल्म निर्माता नहीं बल्कि अभिनेता फ़िल्म के प्रोमो लांच कर रहे हैं.
 
 
प्रियंका चोपड़ा सकारात्मक है फ़ैशन
प्रियंका चोपड़ा ने फ़िल्म फ़ैशन को ए सर्टिफ़िकेट दिए जाने पर स्पष्टीकरण दिया.
 
 
सलमान सलमान हुए मेहरबान
सलमान अपने सेक्रेटरी की फ़िल्म को प्रोमोट करने में लगे हैं.
 
 
तुषार कपूर खुश हूँ, संतुष्ट नहीं
अभिनेता तुषार कपूर अपने करियर से ख़ुश तो हैं लेकिन असंतुष्ट क्यों हैं?
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बीबीसी टेक वन : चटपटी फ़िल्मी गपशप
07 नवंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
बीआर चोपड़ा का निधन
05 नवंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न
04 नवंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
.....क्योंकि सास बहू को नहीं मिली राहत
03 नवंबर, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>