BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 02 नवंबर, 2008 को 07:35 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बांग्लादेश: रिक्शा चालक बना पॉप स्टार
 

 
 
उमर अली
रिक्शा चालक उमर अली नामी इस शख़्स का संबंध राजधानी ढाका से सटे एक देहात से है.
बांग्लादेश में एक रिक्शा चालक टेलीविज़न शो 'पॉप आइडल' में जीत हासिल कर देश के नए पॉप स्टार बन गए हैं.

उमर अली नामक इस शख़्स का संबंध राजधानी ढाका से सटे एक गाँव से हैं और वो रिक्शा चलाते हैं.

सुनहरी आवाज़ के मालिक उमर अली को लाखों दर्शकों ने टेलीविज़न शो 'पॉप आइडल' जीतने के लिए उनके पक्ष में वोट दिया. जिसके साथ ही वो रातों रात कामयाबी की बुलंदी पर पहुंच गए.

रिक्शा चालक ही प्रतियोगी

 मैं जीत गया ये बड़ी बात है, पैसा बड़ी चीज़ नहीं है. संगीत से मेरी भक्ति बहुत पुरानी है
 
उमर अली

इस टेलीविज़न शो 'पॉप आइडल' में सिर्फ़ रिक्शा चालक ही हिस्सा ले सकते थे.

इस कामयाबी से अभिभूत उमर अब रिक्शा चलाने का काम छोड़ कर संगीत की दुनिया में आगे बढ़ना चाहते हैं.

उमर का आख़िरी प्रदर्शन काफ़ी प्रभावशाली रहा. बांगला लोक गीत में उनका गाना 'प्यार डूबता नहीं' को दर्शकों ने काफ़ी दाद दी. दाद देने वालो में अग्रणी पॉप स्टार भी शामिल थे.

पॉप आइडल नामक ये शो बांग्लादेश में काफ़ी हिट रहा और इसे एटीएन बांगला टेलीविज़न ने प्रसारित किया.

उमर को इनाम के तौर पर 2000 अमरीकी डॉलर दिया गया है. साथ ही उनके गानों की सीडी और डीवीडी भी रिलीज़ की गई है.

संगीत से प्यार पुराना

इस टेलीविज़न पॉप आइडल में सिर्फ़ रिक्शा चलाने वाले ही प्रतियोगी बन सकते थे.

अपनी जीत के बाद 45 वर्षीय उमर ने कहा, " मैं जीत गया ये बड़ी बात है, पैसा बड़ी चीज़ नहीं है. संगीत से मेरी भक्ति बहुत पुरानी है."

सभी अंतिम प्रतियोगियों को दुनिया के सभी बंगाली दर्शोकों के माध्यम से कुल मिलाकर एक करोड़ एसएमएस मिले. बाक़ी प्रतियोगियों को इनाम के तौर पर कम से कम 300 अमरीकी डॉलर दिया गया ताकि वो अपने लिए रिक्शा ख़रीद सकें.

ज़्यादतर रिक्शा चलाने वाले किराये पर रिक्शा लेकर चलते है.

अंतिम दस में आने वाले एक रिक्शा चालक का कहना था कि इनाम की राशि को छोटे व्यापार में लगाना चाहते हैं. उनका कहना था, " मैं पॉल्ट्री फॉर्म खोलना चाहता हूँ और इसकी आमदनी से अपनी छोटी बहन को स्कूल में पढ़ने भेजना चाहता हूँ."

तीसरे स्थान पर रहे अब्दुल रहमान खोकोन का कहना था कि वो अपनी इनाम की राशि को अपनी माँ को खोजने में लगाएंगे. उनकी माँ पिछले तीन बरस से लापता हैं.

वो कहते हैं, "मैं इस राशि से अपनी माँ को तलाशने के लिए अख़बार में विज्ञापन दे सकता हूँ. मैं उन्हें तलाशना चाहता हूँ, मैं ये जानना चाहता हूँ कि उनके साथ क्या हुआ."

प्रोग्राम के संचालन कर्त्ता असदुज़मान का कहना है कि बांग्लादेशी कड़ी मेहत से काम करते हैं और संगीत से भी प्यार करते हैं.

 
 
रब्बी शेरगिल बॉलीवुड का शोर
रब्बी शेरगिल कहते हैं कि ग़ैर फ़िल्मी संगीत वॉलीवुड के शोर में दब गया है.
 
 
ऐश्वर्या राय अभि-ऐश की थिरकन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी शादी के संगीत में ख़ूब नाचे...
 
 
शेफ़ाली रीमिक्स हुआ अलविदा
भारतीय संगीत बाज़ार से रीमिक्स एकदम गायब होता जा रहा है.
 
 
सूफ़ी गायक अमन सिखाता है संगीत
कश्मीरी सूफ़ी गायक फ़राश मानते हैं कि सूफ़ी संगीत केवल अमन सिखाता है
 
 
संगीत नई धुन में पुराने गाने
आजकल ओरिजनल गानों से ज़्यादा रीमिक्स का बाज़ार गर्म है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
संगीत ने छुई नई ऊँचाइयाँ
03 नवंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
भारत-पाक के बीच जुड़ा सुर का रिश्ता
27 सितंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर का रिश्ताः ऑडियो वीडियो
27 सितंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर का रिश्ता के गीत सुनिए
28 सितंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'रीमिक्स अब बंद होना चाहिए'
02 सितंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
शक्ल और अक़्ल का संगम
02 सितंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>