BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 16 सितंबर, 2008 को 02:01 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'पिट और जोली सबसे प्रभावशाली'
 
ब्रैड पिट और एंजीलेना जोली
ब्रैड पिट और एंजीलेना जोली की जोड़ी खूब चर्चा में रहती है
वर्ष 2009 के लिए प्रकाशित होने वाली गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड किताब की मानें तो हॉलीवुड के चर्चित अभिनेता ब्रैड पिट दुनिया के 'सबसे प्रभावशाली अभिनेता' हैं.

यह किताब अगले हफ़्ते रिलीज़ होगी.

ब्रैड पिट की पार्टनर और चर्चित अभिनेत्री एंजलीना जोली ब्रैड पिट से पीछे नहीं हैं. उन्हें सबसे प्रभावशाली अभिनेत्री का ख़िताब मिला है.

इस ख़िताब के साथ ही उन्होंने ब्रैड पिट की पूर्व पत्नी जेनिफ़र एनिस्टन को प्रभावशाली अभिनेत्री होने की दौड़ में पछाड़ दिया है.

हॉलीवुड अभिनेता सैमुएल एल जैक्सन ने सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले अभिनेता के रुप में एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है. उनकी आमदनी क़रीब चार अरब डॉलर है.

पिछले वर्ष रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'ट्रांसफॉर्मर' को इंटरनेट के ज़रिए सबसे ज्यादा डॉउनलोड किया गया था.

गिनीज़ रिकार्ड के अनुसार टिम बर्टन और जॉनी डेप की जोड़ी रुपहले परदे पर बनने वाली अब तक की सबसे फ़ायदा देने वाली जोड़ी रही है.

ब्रितानी अभिनेता हग लौरी और क्रिस्टोफ़र 'हॉलीवुड के टॉप अभिनेता' हैं.

मंजे हुए उम्रदराज़ ली ऐसे अभिनेता हैं जो सबसे ज्यादा लोगों से संपर्क में रहते हैं.

 
 
एंजोलीना जोली जोली के जुड़वाँ..
एंजेलीना जोली ने फ़्रांस में जुड़वाँ लड़के और लड़की को जन्म दिया...
 
 
एंजेलीनी जोली और ब्रैड पिट जोली का प्रेम
जोली ने स्वीकार किया कि वह पिट को तब से चाहती हैं जब वो शादीशुदा थे.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
गिटारवादकों का 'सबसे बड़ा' जमावड़ा
26 अक्तूबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
जोली-पिट को देखने भीड़ उमड़ी
06 अक्तूबर, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
वेनिस में केट और पिट को ख़िताब
09 सितंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हाँगकॉंग में ब्रूस ली की मूर्ति लगेगी
25 जुलाई, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
विश्व रिकॉर्ड के लिए तीस घंटे गाते रहे
08 फ़रवरी, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>