BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 08 सितंबर, 2008 को 06:19 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
मैडोना के पोप को अर्पण से विवाद
 
मैडोना
मैडोना ने पहले भी एक कार्यक्रम के दौरान शीशे से जड़े क्रॉस से लटककर अपनी प्रस्तुति दी थी
अपने एक हिट गाने को पोप को अर्पित करने के कारण मैडोना एक बार फिर विवाद ख़ड़ा कर दिया है. इस गाने के बोल हैं, 'लाइक ए वर्जिन'.

इटली में उन्होंने अपने 60 हज़ार प्रशंसकों के बीच कहा, " मैं इस गाने को पोप को अर्पित करती हूँ क्योंकि मैं भी ईश्वर की संतान हूँ. और आप सब भी ईश्वर की ही संतान हैं."

दो साल पहले कैथोलिक चर्च ने ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रास पर चढ़ाए जाने की नकल करने पर उनकी आलोचना की थी.

लेकिन इटली के समाचार पत्रों ने शनिवार को आयोजित उनके इस कार्यक्रम पर बड़ी गर्मजोशी से अपने विचार लिखे हैं.

धार्मिक परिकल्पनाओं का प्रयोग

कोरिएरे डेल्ला सेरा ने अपने मुख्य पृष्ठ पर लिखा है, "अपने रोम के दौरे पर मैडोना ऐसा कोई अवसर खोना नहीं चाहती थीं जिस पर विवाद हो."

मैडोना का कहना था
 मैं इस गाने को पोप को अर्पित करती हूँ क्योंकि मैं भी ईश्वर की संतान हूँ. और आप सब भी ईश्वर की ही संतान हैं
 

मैडोना का अपने प्रदर्शनों में धार्मिक परिकल्पनाओं को प्रयोग करने का लंबा इतिहास रहा है.

वर्ष 1989 के उनके एक वीडियो, 'लाइक ए प्रेयर' में जलते हुए क्रॉस और प्रतिमाएं चीखती पुकारती दिखाई गई हैं.

इस गायिका ने पिछले ही महीने ब्रिटेन के कार्डिफ़ से अपना विश्व दौरा शुरू किया है. अब उनका अगला प्रदर्शन लंदन के वेम्बले स्टेडियम में 11 सितंबर को होगा.

ब्राज़ील में 18 दिसंबर को इस दौरे के अंत से पहले अक्टूबर में वे अमरीका जाएँगी और चार दिन न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रदर्शन करेंगी.

 
 
मैडोना मैडोना का विश्व दौरा
अब 50 की उम्र में प्रशंसकों को लुभाने के लिए मैडोना का नया विश्व दौरा...
 
 
मैडोना पोप को निमंत्रण
मैडोना ने रोम में अपने विवादित शो के लिए पोप बेनेडिक्ट को न्यौता दिया.
 
 
मैडोना विवादों में मैडोना
काँटो का ताज डाल कर सलीब पर टँगने के लिए मैडोना की आलोचना.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मैडोना की गोद में खेलेगा देसी मुन्ना?
08 अप्रैल, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना दुनिया की सबसे अमीर गायिका
31 जनवरी, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना ने किया ऐतिहासिक अनुबंध
17 अक्तूबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मैडोना की चाहत, 'गाँधी जैसी बनूँ'
17 फ़रवरी, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
मीडिया से नाराज़ है मैडोना
25 अक्तूबर, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
क्रॉस पर क्यों लटकी वह?
22 मई, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>