BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 21 अगस्त, 2008 को 09:27 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप
 
करीना कपूर
करीना कपूर
मनोरंजन की दुनिया से सप्ताह भर की चटपटी ख़बरें समेटे बीबीसी हिंदी एफ़एम का विशेष कार्यक्रम 'बीबीसी टेक वन'.

बीबीसी टेक वन की पूजा तिवारी इस अंक में बताएँगी भारत में इस सप्ताह रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के बारे में और उनके साथ होंगे बीबीसी हिंदी के फ़िल्म क्रिटिक सुभाष के झा.

सुभाष के झा के साथ आप जान पाएँगे पिछले सप्ताह रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बॉक्स आफ़िस रिपोर्ट भी.

इस हफ्ते सिनेमा हाल्स में पहुँच रही है निर्देशक निशिकांत कामतकी फ़िल्म मुंबई मेरी जान जिसमें सोहा अली खांन के साथ काम कर रहे हैं इमरान ख़ान, परेश रावल और के के मेनन जैसे दिग्गज कलाकर.

डायरेक्टर संजय छैल की फ़िल्म 'मान गये मुग़ल-ए-आज़म' भी क़िस्मत आज़माने उतर रही है मैदान में इसी हफ्ते. फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं राहुल बोस और उनके साथ हैं मल्लिका शेरावत.

इस हफ्ते की तीसरी फ़िल्म है रामगोपाल वर्मा निर्देशित हॉरर फ़िल्म 'फूँक' जो एक एसे नास्तिक व्यक्ति की कहानी है जो काला जादू में विश्वास नहीं करता है पर फिर कुछ एसा होता है उसकी बेटी के साथ कि वो सोचने पर मजबूर हो जाता है

बीबीसी टेक वन में जानेंगे क्यों शिल्पा शैटी मानती हैं कि भारतीय लोगों का दिल बहुत बड़ा है और जनता से पूछेंगे कि क्या जेड गुडी के शो से जाने के बाद बिग बॉस पर क्या असर पड़ेगा?

करीना करेंगी सैफ़ की तारीफ़ और तुषार कपूर बताएँगे कि एकता कपूर को फ़िल्म सी कंपनी में काम करने के लिये उन्होंने कैसे मनाया.

इसके अलावा बिंदास राखी सावंत से भी करेंगे गपशप.

 
 
ज़ीनत अमान 'मैं मुड़ कर नहीं देखती'
बीते ज़माने की 'सेक्स सिंबल' ज़ीनत अमान से ख़ास बातचीत.
 
 
इंडियन ओसियन बहती गंगा को क्या छेड़ें
इंडियन ओशन बैंड के सितारे कहते हैं संगीत की बहती गंगा को क्या छेड़ना.
 
 
शिल्पा शेट्टी फिर लौटा बिग बॉस
बिग बॉस की दूसरी पारी में संजय निरुपम के हिस्सा लेने की चर्चा है.
 
 
रनबीर कपूर बीबीसी टेक वन
मनोरंजन की दुनिया से बीबीसी हिंदी एफ़एम की विशेष प्रस्तुति.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बहुत ख़ास है मेरे लिए ये टूर: अभिषेक
20 अगस्त, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप
24 जुलाई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
टेक वन- न्यू रिलीज़ और चटाखेदार गपशप
03 अगस्त, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
बीबीसी टेक वन: चटपटी फ़िल्मी गपशप
20 अगस्त, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>