BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 31 मई, 2008 को 13:21 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
'मंदिर दर्शन पर मैं मीडिया को नहीं बुलाता'
 
अमिताभ बच्चन (फ़ाइल चित्र)
कुछ दिन पहले अमिताभ अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए थे
फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि जब वे निजी स्तर पर किसी मंदिर के दर्शन पर जाते हैं तो उसे सार्वजनिक तौर पर पेश करने से वो मीडिया को नहीं रोक सकते.

उनका कहना है कि वे कभी मीडियाकर्मियों को न्यौता नहीं देते हैं कि वो उनके दौरे की रिपोर्टिंग करें.

अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने लिखा है, " एक स्वतंत्र समाज में धार्मिक होना मेरा हक़ है. किसी को हक़ नहीं है कि वो इस पर सवाल उठाए."

अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पर कई लोगों ने सवाल पूछे थे मंदिरों के निजी दौरों को इस तरह सार्वजनिक करने की क्या ज़रूरत है और वो भगवान से किस चीज़ की प्रार्थना करते हैं.

इसी सिलसिले में अमिताभ ने अपने विचार व्यक्त किए थे. अमिताभ ने लिखा है कि वे भगवान से यही दुआ करते हैं कि उन्हें शक्ति दे और वे इज़्ज़त के साथ जीवन बिता सकें.

कुछ दिन पहले ही अमिताभ बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या नंगे पाँव सिद्धिविनायक मंदिर गए थे.

अमिताभ बच्चन ने इन ख़बरों का खंडन किया कि इस तरह के दौरे में उनकी विशेष खातिरदारी होती है.

वे लिखते हैं, " इस तरह के धार्मिक स्थल किसी एक व्यक्ति के नहीं होते. सिर्फ़ 'वो' ही वीआईपी होता है. 'उसकी' उपस्थिति में सब बराबर हैं. मैं इस बात का खंडन करता हूँ कि हमें कोई विशेष सुविधाएँ दी जाती हैं. कभी कभी बेहतर प्रबंधन के लिए ख़ास प्रक्रिया का पालन करना होता है. अगर मैं इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकता हूँ तो मैं उठाउँगा. मेरी मौजूदगी सिर्फ़ भक्त की होती है."

अमिताभ ने कहा है कि उनके ब्लॉग पर कुछ लोगों ने धर्म निरपेक्षता की भावना के ख़िलाफ़ टिप्पणियाँ की हैं जिससे वे आहत हुए हैं.

उन्होंने कहा कि वे किसी का नाम नहीं लेंगे लेकिन बताना चाहते हैं कि ऐसे लोगों का आकलन ग़लत है और उनके लिए यहाँ कोई जगह नहीं है.

 
 
बच्चन परिवार सफलता की प्रार्थना
'सरकार राज' की सफलता के लिए नंगे पाँव सिद्धिविनायक मंदिर पहुँचा बच्चन परिवार.
 
 
अमिताभ बच्चन बिग बी का तोहफ़ा
अपनी नई फ़िल्मों पर अमिताभ बच्चन की बीबीसी हिंदी से विशेष बातचीत...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
बच्चन परिवार का 'अन्फ़ॉर्गेटेबल' दौरा
28 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'सरकार राज के लिए प्रार्थनाएँ'
27 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
अब हँसाने आ रही हैं तब्बू
23 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
बॉलीवुड अभिनेताओं के बीच 'ब्लॉग युद्ध'
21 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
शाहरुख़ से माफ़ी माँग सकता हूँ: अमिताभ
18 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'शाहरुख़-अमिताभ की तुलना न करें'
07 मई, 2008 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>