BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 09 जनवरी, 2008 को 11:11 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
अभिनेत्री निकोल किडमैन हुईं गर्भवती
 
निकोल किडमैन
निकोल किडमैन को ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुका है

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री और टॉम क्रूज़ की पूर्व पत्नी निकोल किडमैन एक बार फिर गर्भवती हैं.

टॉम क्रूज़ से तलाक के बाद निकोल किडमैन ने गायक कीथ अर्बन से शादी कर ली थी.

40 वर्षीय किडमैन ने सिडनी में पत्रकारों से कहा कि वो इस तथ्य से ' बेहद उत्साहित ' हैं. यह पूछे जाने पर कि लड़का है या लड़की तो निकोल का जवाब था ' ये बात अभी गुप्त है.'

उन्होंने कहा ' जो भी होगा वो भगवान की इच्छा होगी. '

पूर्व पति टॉम क्रूज़ के साथ निकोल के दो बच्चे हैं जो अब निकोल के साथ ही रहते हैं.

निकोल ने पिछले साल बताया था कि टॉम क्रूज़ के साथ दस साल के संबंध में दो बार उनका गर्भपात हुआ था.

निकोल की प्रचारक वेंडी डे का कहना था ' निकोल और कीथ ने आज पुष्टि की है कि उन्हें एक बच्चे की उम्मीद है. वो बहुत खुश हैं. '

नवंबर महीने मे निकोल ने महिलाओं की एक पत्रिका से कहा था कि वो कीथ के साथ एक बच्चे की इच्छुक हैं.

निकोल को 2003 में ऑस्कर अवार्ड मिला था.

अमरीका में देसी संगीत के बड़े स्टारों में से एक कीथ अर्बन को ग्रैमी अवार्ड मिल चुका है और इससे पहले उन्हें 2004, 2005 और 2006 में देसी संगीत एसोसिएशन का वार्षिक अवार्ड मिल चुका है.

हालांकि वो 2006 में अवार्ड समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि वो उस समय उनका इलाज चल रहा था.

 
 
टॉम क्रूज़ और केटी होम्स पिता बने टॉम
टॉम क्रूज़ के लिए पिता बनने की ख़ुशी शब्दों में बयान करना मुश्किल.
 
 
क्रूज़ और किडमैन 'टॉम क्रूज़ से प्यार है'
निकोल किडमैन अब भी अपने पूर्व पति टॉम क्रूज़ से प्यार करती हैं.
 
 
निकोल किडमैन निकोल-कीथ की सगाई
हॉलीवुड की अभिनेत्री निकोल किडमैन की कंट्री गायक कीथ अर्बन से सगाई हुई है.
 
 
किडमैन किडमैन की कमाई
निकोल किडमैन अधिक पारिश्रमिक लेने वाली अभिनेत्रियों में अव्वल.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
भोजपुरी में भी हिट है स्पाइडरमैन-3
13 मई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हॉलीवुड की पहली बॉलीवुड फ़िल्म
23 अगस्त, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
टॉम क्रूज़ पर जर्मनी में लगा प्रतिबंध हटा
14 सितंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हॉलीवुड के पटकथा लेखकों की हड़ताल
03 नवंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>