BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
बुधवार, 31 अक्तूबर, 2007 को 10:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
ब्रिटनी मिल सकेंगी अपने बच्चों से
 
ब्रिटनी स्पीयर्स और फ़ेडरलाइन
ब्रिटनी और फ़ेडरलाइन में पिछले जुलाई को तलाक़ हो चुका है
अमरीका की एक अदालत ने मशहूर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स को उनके दो बेटों से सप्ताह में तीन दिन मिलने की अनुमति दे दी है लेकिन यह मुलाक़ात निगरानी में ही हो सकेगी.

इसके अलावा स्पीयर्स को हर हफ़्ते नशीली दवाओं और अल्कोहल के टेस्ट के लिए जाना होगा और 'पैरेंटिंग क्लास' यानी माता-पिता को उनकी ज़िम्मेदारियाँ समझाने के लिए 'कोर्स' भी जारी रखना होगा.

ब्रिटनी के दो बच्चे हैं - दो साल के शॉन प्रेस्टन और एक वर्षीय जेडीन जेम्स.

पिछले महीने इसी अदालत ने 25 साल की ब्रिटनी के बारे में कहा था - "उन्हें शराब और नशीले पदार्थों के सेवन की आदत है."

इसके बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह में अदालत ने बच्चों को रखने का अधिकार केवल ब्रिटनी के पूर्व पति केविन फ़ेडरलाइन को ही दिया था.

इससे पहले बच्चों से मिलने या सौंपे जाने की स्पीयर्स की अपील भी ब्रिटनी ने ख़ारिज कर दी थी.

उल्लेखनीय है कि इस साल तीस जुलाई को ब्रिटनी स्पीयर्स और केविन फ़ेडरलाइन की तलाक़ की कार्रवाई पूरी होने के बाद पति-पत्नी दोनों को समान रूप से बच्चों के साथ समय बिताने का हक़ था.

अब अदालत ने उन्हें सप्ताह में तीन बार बच्चों से मिलने का अधिकार दिया है.

निगरानी के अंतरगत होने वाली इस मुलाक़ात में ब्रिटनी दो बार दोपहर के बाद और एक दिन पूरी रात बच्चों के साथ गुज़ार सकती हैं.

अदालत ने उनसे कहा है कि वे अपने पूर्व पति फ़ेडरलाइन के साथ पहले मुलाक़ात का समय तय कर लें और बच्चों को कार में ले जाने में सभी सावधानी बरतें.

ब्रिटनी का 'करियर ग़्राफ़' पिछले एक साल से उनके व्यवहार के कारण काफ़ी प्रभावित रहा है.

पिछले महीने ब्रिटनी पर बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने और टक्कर होने के बाद घटनास्थल से भाग जाने के आरोप लगे थे.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ब्रिटनी को अदालत से राहत नहीं मिली
04 अक्तूबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
ब्रिटनी के बाल ग़ायब
18 फ़रवरी, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
बच्चे अब नहीं रहेंगे ब्रिटनी के साथ
02 अक्तूबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
ब्रिटनी ने 'दूसरे बच्चे' को जन्म दिया
13 सितंबर, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
ब्रिटनी ने तलाक़ की अर्ज़ी दी
08 नवंबर, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>