BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 13 अक्तूबर, 2007 को 20:38 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
अनिक धर बने 'सारेगामापा' के विजेता
 
अनिक धर
अनिक धर को सबसे अधिक वोट हासिल हुए
पश्चिम बंगाल के अनिक धर ने ‘सारेगामापा चैलेंज 2007’ प्रतियोगिता जीत ली है.

ज़ीटीवी के रियलिटी शो सारेगामापा के फ़ाइनल में उन्होंने राजस्थान के राजा हसन को हराया. पाकिस्तान के अमानत अली तीसरे नंबर पर रहे.

इस कार्यक्रम में विजेता का चयन दर्शकों के वोटों से किया गया.

पहले नंबर पर रहे अनीक को 3.65 करोड़ एसएमएस मिले जबकि राजा हसन को 3.52 करोड़ और अमानत अली को 3.43 करोड़ एसएमएस हासिल हुए.

मुंबई के अंधेरी स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित एक समारोह में इस शो के विजेताओं की घोषणा की गई.

विजयी प्रतियोगियों को फ़िल्म स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन ने पुरस्कृत किया.

अमरीका की मौली देव 'श्रेष्ठ प्रस्तुति करने वाली कलाकार' घोषित की गईं. मौली कुछ सप्ताह पहले प्रतियोगिता से बाहर हो गईं थीं.

लखनऊ की पूनम यादव को सारेगामापा की 'स्पार्क आफ़ द शो' ट्राफी दी गई.

इसके पहले अनिक सारेगामापा बांग्ला के भी विजेता रहे हैं.

पाकिस्तान से आए अमानत ने कहा कि उन्हें हिंदुस्तान में जितना प्यार मिला, उससे वो बेहद खुश है.

अनिक हिमेश रेशमिया के ‘रॉक’ घराने में रखे गए थे जबकि राजा हसन विशाल शेखर के ‘हिट’ घराने से और अमानत अली को इस्माइल दरबार के ‘जोश’ घराने से जुड़े थे.

इस कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने किया.

 
 
प्रशांत तमांगफ़ाइनल प्रशांत के नाम
प्रशांत तमांग ने रियलिटी शो इंडियन आइडल का फ़ाइनल मुक़ाबला जीत लिया है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
प्रशांत बन गए 'इंडियन आइडल'
23 सितंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
अमेरिकन आइडल से संजय की विदाई
19 अप्रैल, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
रब्बी शेरगिल के साथ 'एक मुलाक़ात'
30 सितंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
कैलाश खेर के साथ 'एक मुलाक़ात'
16 सितंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
धूम मचाती राजस्थानी लोक धुनें
04 सितंबर, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>