BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 02 सितंबर, 2007 को 23:59 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
वैष्णो देवी के दरबार में संजय दत्त
 
संजय दत्त
संजय दत्त कहते हैं कि माता के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता
फ़िल्म स्टार संजय दत्त जब से ज़मानत पर रिहा हुए हैं, पूजा अर्चना पर कुछ ज़्यादा ही ध्यान दे रहे हैं.

वो वैष्णो देवी के दरबार में गए जहाँ उन्होंने अपने लिए ही नहीं बल्कि सलमान ख़ान के लिए भी दुआ माँगी.

संजय दत्त शनिवार को ही वैष्णो देवी जाने वाले थे लेकिन मौसम ख़राब होने के कारण दिल्ली में ही रूक गए और रविवार को रवाना हुए.

सन् 1993 के मुंबई धमाकों के सिलसिले में अवैध हथियार रखने के ज़ुर्म में उन्हें छह साल की सज़ा मिली है लेकिन सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद फिलहाल वो रिहा हैं.

 जो भी वैष्णोदेवी आता है, खाली हाथ नहीं लौटता. सबको ये मालूम है. मुझे विश्वास है कि माता अपने बच्चों का ख़याल रखेंगी
 
संजय दत्त

विशेष विमान से जब वो जम्मू हवाई अड्डे पर पहुँचे तो वहाँ भी प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया.

पत्रकारों ने जब ये पूछा कि वैष्णो देवी के दरबार में वो क्या दुआ करेंगे तो उनका कहना था, "जो भी वैष्णोदेवी आता है, खाली हाथ नहीं लौटता. सबको ये मालूम है. मुझे विश्वास है कि माता अपने बच्चों का ख़याल रखेंगी."

यह पूछने पर कि चिंकारा शिकार मामले में फँसे बॉलीवुड सितारे सलमान ख़ान के लिए भी दुआ मांगेंगे, तो चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा, "मैं सबके लिए दुआ करूंगा जिसमें मीडिया भी शामिल है."

संजय दत्त ने कहा कि वैष्णो देवी की यात्रा के बाद वो भैरों बाबा का दर्शन भी करना चाहेंगे.

वैष्णो देवी की यात्रा में उनकी दोस्त मान्यता और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी शामिल हैं.

 
 
संजय दत्तसंजय दत्त विशेष...
संजय दत्त को सज़ा पर व्यापक सामग्री पढ़ना चाहें तो यहाँ क्लिक करें.
 
 
रॉकी से मुन्नाभाई तक
संजय दत्त के फ़िल्मी करियर के उतार-चढ़ाव.
 
 
संजय दत्तसंजय दत्त की तस्वीरें
मुकदमे के दौरान खींची गईं संजय दत्त की कुछ तस्वीरें.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इंतिज़ार ख़त्म, संजय रिहा
23 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को
08 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
संघ ने संजू की सज़ा का स्वागत किया
04 अगस्त, 2007 | भारत और पड़ोस
लोगों तक संदेश पहुँचाना भी ज़रुरी
03 अगस्त, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>