BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
सोमवार, 23 जुलाई, 2007 को 20:45 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हैरी पॉटर के उपन्यास ने सारे रिकॉर्ड तोड़े
 
जेके रोलिंग
जेके रोलिंग ने लंदन में इस उपन्यास को लाँच किया
हैरी पॉटर सिरीज़ के सातवें और आख़िरी उपन्यास ने ब्रिटेन और अमरीका में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.

बाज़ार में आने के पहले 24 घंटों के दौरान इन दोनों देशों में 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़' नाम के इस उपन्यास की एक करोड़ 10 लाख प्रतियाँ बिक गईं.

ब्रिटेन में इस उपन्यास की 27 लाख प्रतियाँ और अमरीका में 83 लाख प्रतियाँ 24 घंटों के दौरान बिक गईं. इससे पहले ये रिकॉर्ड हैरी पॉटर सिरीज़ के छठे उपन्यास के नाम था.

जब वर्ष 2005 में पहले दिन ही इसकी 90 लाख प्रतियाँ बिक गईं थी. शनिवार को लेखिका जेके रोलिंग ने हैरी पॉटर सिरीज़ के आख़िरी उपन्यास को लाँच किया था.

एक साथ 90 से ज़्यादा देशों में हैरी पॉटर का ये उपन्यास प्रकाशित हुआ है.

बिक्री

ब्रिटेन में इस उपन्यास के प्रकाशक ब्लूम्सबरी का कहना है, "पहले उपन्यास से लेकर आख़िरी उपन्यास तक पाठकों की प्रतिक्रिया शानदार रही है. हम अपने वितरकों और प्रकाशन से जुड़े अन्य लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं."

सबसे ज़्यादा उत्साह बच्चों में है

हैरी पॉटर सिरीज़ के आख़िरी उपन्यास के बाज़ार में आने पहले तक हैरी पॉटर सिरीज़ के 32 करोड़ 50 लाख उपन्यास बिक चुके थे.

शनिवार को लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम में जेके रोलिंग ने हैरी पॉटर सिरीज़ के आख़िरी उपन्यास को लाँच किया था. शुक्रवार रात से इस उपन्यास को ख़रीदने के लिए दूकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी.

ब्रिटेन के सुपरमार्केट ऐस्डा का कहना है कि द डेथली हैलोज़ हैरी पॉटर सिरीज़ के दूसरे उपन्यासों के मुक़ाबले दोगुनी तेज़ी से बिका है.

ऐस्डा के प्रवक्ता एड वॉटसन के मुताबिक़ पूरा देश हैरी पॉटर सिरीज़ के इस उपन्यास का जैसे दीवाना हो गया है. ऐस्डा ने इस उपन्यास पर छूट भी दी है. अमरीका में इस उपन्यास की एक करोड़ 20 लाख प्रतियाँ छपी हैं.

 
 
हैरी पॉटरजेके रोलिंग से अपील
जेके रोलिंग से हैरी पॉटर पर और किताबें लिखने की अपील की जा रही है.
 
 
हैरी पॉटरहैरी पॉटर थीम पार्क
हैरी पॉटर की किताब और फ़िल्म के बाद एक थीम पार्क लाने की तैयारी.
 
 
हैरी पॉटरहैरी पॉटर का जादू अब हिंदी में
हैरी पॉटर अब भारतीय भाषाओं में भी छप रहा है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हैरी पॉटर की नई फ़िल्म सिनेमाघरों में
11 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'हैरी पॉटर' को बचाने के लिए अभियान
09 जुलाई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हैरी पॉटर थीम पार्क की तैयारी
31 मई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
हैरी पॉटर पाँचवीं सबसे कमाऊ फ़िल्म
25 फ़रवरी, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
अंतरिक्ष में हैरी पॉटर फ़िल्म का प्रदर्शन
24 नवंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'द गॉब्लेट ऑफ़ फ़ायर' की धूम
21 नवंबर, 2005 | मनोरंजन एक्सप्रेस
'हैरी पॉटर एंड द हाफ़ ब्लड प्रिंस'
30 जून, 2004 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>