BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 08 जून, 2007 को 00:28 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
रिहा हिल्टन दोबारा अदालत में तलब
 
पेरिस हिल्टन
पेरिस हिल्टन के जेल की सज़ा कम कर दी गई है
अमरीकी मॉडल पेरिस हिल्टन को जेल की सज़ा शुरू किए अभी तीन ही दिन बीते थे कि उन्हें रिहा कर दिया गया.

हालांकि राहत मिलने के कुछ घंटों बाद ही पेरिस को सज़ा सुनाने वाले न्यायाधीश ने उन्हें फिर से अदालत में तलब किया है ताकि यह तय किया जा सके कि क्या उन्हें दोबारा जेल भेजा जाना चाहिए.

दरअसल, पेरिस को जल्द रिहा किए जाने की व्यापक स्तर पर निंदा हो रही है. लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पेरिस को विशेष राहतें दी गईं.

उनको शराब पीकर गाड़ी चलाने के जुर्म में 45 दिनों की क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी जिसे बाद में कम करने 23 दिन कर दिया गया था.

हालांकि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक टैग पहनना होगा जिससे जेल के अधिकारी उन पर निगरानी रख सकें और इस बीच उन्हें घर पर ही रहने को कहा गया है.

अधिकारियों का कहना है कि पेरिस हिल्टन को चिकित्सकीय कारणों से समय से पहले जेल से रिहा किया गया है.

प्रशासन के इस निर्णय की निंदा की जा रही है.

26 वर्षीय हिल्टन ख़ुद को लॉस एंजेलेस काउंटी जेल के हवाले किया था.

पेरिस हिल्टन को सितंबर में शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए पकड़ा गया था.

इसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई थी और उनका लाइसेंस स्थगित कर दिया गया था. लेकिन लाइसेंस स्थगित होने के बावजूद वे गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
पेरिस हिल्टन ने शुरू की जेल की सज़ा
04 जून, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पेरिस हिल्टन की 'ऑनलाइन अपील'
09 मई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पेरिस हिल्टन को 45 दिन जेल की सज़ा
05 मई, 2007 | मनोरंजन एक्सप्रेस
पेरिस के एलबम पर सेंसर की कैंची
26 अगस्त, 2006 | मनोरंजन एक्सप्रेस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>