BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शुक्रवार, 17 नवंबर, 2006 को 12:34 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कसीनो रॉयाल की पहले दिन रिकॉर्ड कमाई
 
कैसिनो रोयेल में डेनियल क्रेग
डेनियल क्रेग पाँचवें जेम्स बाँड हैं
जेम्स बाँड 007 सीरिज़ की नई फ़िल्म कसीनो रॉयल ने इस श्रंखला में बनी अब तक की सभी फ़िल्मों के प्रदर्शन के पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इसका प्रदर्शन करने वाली कंपनी कोलंपिया पिक्चर्स का कहना है कि ब्रिटेन में गुरूवार को प्रदर्शित हुई इस फ़िल्म को देखने के लिए 17 लाख पाउंड के टिकटों की बिक्री हुई.

ब्रितानी अभिनेता डेनियल क्रेग ने सुपर जासूस 007 सीरिज़ की इस ताज़ा फ़िल्म के ज़रिए जोम्स बाँड की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और इस सीरिज़ में वह पाँचवें अभिनेता हैं.

इससे पहले 2002 में जेम्स बाँड सीरिज़ की फ़िल्म डाई अनोदर डे ने पहले दिन जितनी कमाई की थी, कसीनो रॉयाल ने पहले दिन में उससे दोगुनी कमाई की है.

कसीनो रॉयाल को चीन के सेंसर बोर्ड ने भी मंज़ूरी दी है और जेम्स बाँड 007 सीरिज़ की यह पहली फ़िल्म होगी जिसका चीन में प्रदर्शन होगा.

चीन के अधिकारियों ने इससे पहले 007 सीरिज़ की फ़िल्मों में हिंसा और यौन दृश्यों की वजह से इन फ़िल्मों को प्रदर्शन के लिए मंज़ूरी नहीं दी थी.

जेम्स बॉंड
जेम्स बॉंड की फ़िल्में हमेशा लोकप्रिय रही हैं

चीन में सोनी पिक्चर्स के जनरल मैनेजर ली चाउ ने कहा, "हमें प्रसन्नता हुई है कि अधिकारियों ने इस फ़िल्म के प्रदर्शन के लिए हरी झंडी दिखा दी है और उम्मीद है कि अगले साल यह फ़िल्म भारी कमाई करेगी."

चीन में जनवरी 2007 में इस फ़िल्म के प्रदर्शन की संभावना है.

कसीनो रॉयाल 21वीं शताब्दी की फ़िल्म है और इसकी समीक्षाओं में अभिनेता डेनियल क्रेग की मुख्य भूमिका में काफ़ी तारीफ़ें भी की गई हैं.

कसीनो रॉयाल इस सप्ताहांत को अमरीका और रूस सहित 27 देशों में एक साथ दिखाई जाएगी.

फ़िल्म के निर्देशक मार्टिन कैम्पबेल ने 1995 में पीयर्स ब्रोसनन की खोज की थी और वह खोज काफ़ी कामयाब रही थी और कैसिन रॉयल के साथ ही उन्होंने डेनियल क्रेग को जेम्स बाँड 007 की दुनिया में उतारा है जिन्होंने धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराई है.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
इवा बनेंगी नई बॉंड गर्ल
17 फ़रवरी, 2006 | पत्रिका
सबसे शानदार, बॉन्ड की कार
19 अगस्त, 2005 | पत्रिका
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>