BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 16 नवंबर, 2006 को 10:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
स्कर्ट मामले में कैटरीना को कानूनी नोटिस
 

 
 
कैटरीना कैफ औऱ ऋषि कपूर
कैटरीना के अलावे ऋषि कपूर को भी कानूनी नोटिस
सूफ़ी संत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के प्रबंधन ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ को स्कर्ट पहनकर दरगाह में आ जाने पर कानूनी नोटिस जारी किया है.

प्रबंधन ने कैटरीना से माफी मांगने को भी कहा है और ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

अभी दो महीने पहले कैटरीना फिल्म 'नमस्ते लंदन' की शूटिंग के सिलसिले में दरगाह गई थीं और उन्होंने एक छोटा सा स्कर्ट पहना हुआ था.

कैटरीना के साथ शूटिंग पर गए अभिनेता ऋषि कपूर, फिल्म के निर्माता विपुल शाह, और शूटिंग के एक स्थानीय सहायक को भी ऐसा ही कानूनी नोटिस भेजा गया है.

प्रबंधन का आरोप है कि इन फिल्मी कलाकारों ने दो अक्तूबर को बिना अनुमति के दरगाह में फिल्म के कुछ दृश्य फिल्माए. उस वक्त कैटरीना ने मिनी स्कर्ट पहन रखा था जिसको लेकर वहाँ हंगामा खड़ा हो गया.

 कैटरीना का लिबास दरगाह की मर्यादा के अनुकूल नहीं था. दरगाह में शूटिंग प्रतिबंधित है. इन कलाकारों ने इसका भी उल्लंघन किया. लिहाजा उन्हें खेद व्यक्त करना होगा वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी
 
पीरज़ादा सिब्ते क़ासिम

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष पीरजादा सिब्ते क़ासिम ने बीबीसी से कहा कि इन फिल्मी हस्तियों ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

उनका कहना था कि कैटरीना का लिबास दरगाह की मर्यादा के अनुकूल नहीं था. दरगाह में शूटिंग प्रतिबंधित है. इन कलाकारों ने इसका भी उल्लंघन किया. लिहाजा उन्हें खेद व्यक्त करना होगा वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सिब्ते क़ासिम ने कहा कि दरगाह के उन कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो इस शूटिंग को रोक नहीं पाए.

दो अक्तूबर को इस शूटिंग के बाद मचे बवाल के बाद दरगाह कमेटी ने जाँच के लिए एक समिति गठित की थी और अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं.

कैटरीना कैफ़
महंगा पड़ा तंग लिबास

दरगाह के प्रशासक अब्दुल अलीम का कहना है कि इस धार्मिक स्थान में फिल्मों की शूटिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

इससे पहले अस्सी के दशक में एक हिंदी फिल्म की शूटिंग पर भी बखेड़ा खड़ा हुआ था. इसके बाद से शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई थी.

महान सूफी संत चिश्ती की यह दरगाह वो मकाम है जहाँ दुनिया भर से लोग इबादत के लिए आते हैं. उनके श्रद्धालुओं में हर जात बिरादरी और मज़हब के लोग शामिल हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
कैटरीना की स्कर्ट पर दरगाह में बवाल
04 अक्तूबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>