BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 22 अक्तूबर, 2006 को 15:22 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
कम नहीं हो रही है मैडोना की मुसीबत
 
मैडोना
कुछ संस्थाओं का कहना है कि मैडोना को बच्चा गोद लेने का अधिकार नहीं है

पॉप स्टार मैडोना ने मलावी के जिस बच्चे को गोद लिया है उसके पिता यूहेन बंडा ने पूरी प्रक्रिया पर नया बयान दिया है.

यूहेन बंडा ने कहा है कि अगर उन्हें पता होता कि उनके बच्चे को हमेशा के लिए उनसे अलग कर दिया जाएगा तो वे पूरी प्रक्रिया के लिए सहमति नहीं देते.

बच्चे के पिता योहेन बंडा ने रॉयटर्स से कहा है कि मैडोना ने उनसे ये पूछा था कि क्या वे उनके बच्चे की देखभाल कर सकती हैं.

मैडोना ने हाल ही में एक साल के मलावी बच्चे डेविड को गोद लिया था.

बच्चे के पिता ने पिछले हफ़्ते एक ब्रितानी अख़बार से कहा था कि 'बच्चे को गोद देना एक मुश्किल फ़ैसला था और उन्हें बच्चे की याद आएगी लेकिन ये डेविड के भले' के लिए है.

विवाद

मैडोना के बच्चा गोद लेने की क़ानूनी प्रक्रिया पर विवाद चल रहा है.

कुछ अफ़्रीकी संस्थाओं का कहना है कि मैडोना किसी अफ़्रीकी देश में नहीं रहती इसलिए उन्हें अफ्रीकी बच्चा गोद लेने का क़ानूनी अधिकार नहीं है.

मैडोना के पति गायक गाय रिची को बच्चा गोद लेने का अंतरिम क़ानूनी अधिकार न्यायालय ने दे दिया है.

मलावी में हाई कोर्ट इस बारे में शुक्रवार को सुनवाई करेगा.

मैडोना की वेबसाइट पर कहा गया है कि 18 महीने की समीक्षा के बाद वे मलावी बच्चे को स्थाई तौर पर गोद लेना चाहती हैं.

मलावी के नौ लाख अनाथ बच्चों की सहायता के लिए मैडोना ने 15 करोड़ रुपए देने का वचन दिया है. 48 वर्षीया मैडोना के पहले से ही रोक्को और लाउरडेस नाम के दो बच्चे हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>