BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
गुरुवार, 14 सितंबर, 2006 को 13:18 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
हिंदी में योगदान के लिए बीबीसी संवाददाता सम्मानित
 
रामदत्त त्रिपाठी और मुलायम सिंह यादव
रामदत्त त्रिपाठी को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान मिला
हिंदी दिवस के अवसर पर लखनऊ में एक समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव ने हिंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुछ साहित्यकारों और पत्रकारों को सम्मानित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जानेमाने साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन ने की.

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने साहित्य, कला, विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की थी. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान विदेश में हिंदी के प्रसार में योगदान के लिए भी पुरस्कार देती है.

बीबीसी के उत्तर प्रदेश संवाददाता रामदत्त त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया.

भारत-भारती

जाने-माने हिंदी साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह को भारत-भारती सम्मान दिया गया जबकि प्रोफ़ेसर रमेश कुन्तल मेघ को लोहिया साहित्य सम्मान मिला.

डॉक्टर विवेकी राय को महात्मा गांधी सम्मान और डॉक्टर रामचंद्र तिवारी को हिंदी गौरव सम्मान से नवाज़ा गया.

पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए बीबीसी हिंदी संवाददाता रामदत्त त्रिपाठी के अलावा दैनिक जागरण समूह और हिंदी आउटलुक के संपादक आलोक मेहता को भी सम्मानित किया गया है.

दैनिक जागरण समूह को बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार मिला है जबकि आलोक मेहता पत्रकारिता भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं.

प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान मिला है ब्रिटेन के डॉक्टर कृष्ण कुमार को. जबकि हिंदी विदेश प्रसार सम्मान अनूप भार्गव और वॉयस ऑफ़ अमेरिका के डॉक्टर जगदीश सरीन मिला है.

 
 
जापान के हिंदी प्रेमीजापान के हिंदीप्रेमी
जापान के कुछ हिंदी प्रेमी अपनी हिंदी से भारतीयों का दिल जीत रहे हैं.
 
 
राजेंद्र यादवहिंदी दिवस कर्मकांड
साहित्यकार राजेंद्र यादव कहते हैं कि हिंदी दिवस बस सरकारी ताम-झाम भर है.
 
 
वामपंथी समर्थकहिंदीभाषी क्षेत्रों का संकट
विशाल हिंदी भाषी भूभाग में वामपंथी दलों की उपस्थिति अब भी नगण्य है.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
हिंदी बोल सकते हैं शशि थरूर
19 सितंबर, 2005 | पहला पन्ना
हिंदी का एक दिन
14 सितंबर, 2006 | भारत और पड़ोस
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>