BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 24 जून, 2006 को 12:09 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
निकोल किडमैन कर रही हैं शादी की तैयारी
 
निकोल किडमैन और कीथ अर्बन
निकोल किडमैन और कीथ अर्बन ने मई में अपनी सगाई की बात की पुष्टि की थी
हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन और गायक कीथ अर्बन की शादी की तैयारियाँ ऑस्ट्रेलिया में ज़ोर शोर से चल रही हैं.

दोनों ने पुष्टि की है कि वे शादी करने जा रहे हैं. शादी के लिए कई जानी मानी हस्तियाँ ऑस्ट्रेलिया पहुँचनी शुरू हो गई हैं.

निकोल किडमैन और कीथ अर्बन ने कहा, "हम अपने परिवारवालों और दोस्तों के बीच अपनी शादी के लिए घर आएँ हैं."

ख़बरों के मुताबिक शादी की रस्म रविवार को सिडनी में सेंट पेट्रिकस इस्टेट में होगी.

शादी की ख़बर के बाद से सेंट पेट्रिकस इस्टेट में काफ़ी गहमागहमी का माहौल है.

कीथ अर्बन के मैनेजर रॉबर्ट पॉट्स ने कहा है कि निकोल किडमैन और कीथ एक सामान्य विवाह समारोह चाहते हैं जिसमें परिवारजन और दोस्त शामिल हों.

रॉबर्ट पॉट्स ने कहा कि दोनों अपनी शादी को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं.

नाओमी वॉट्स शादी में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुकी हैं. अटकलें लगाई जा रही हैं कि रसल क्रो और ह्यू जेकमैन भी विवाह समारोह में आएँगे.

निकोल किडमैन और कीथ अर्बन ने मई में अपनी सगाई की बात की पुष्टि की थी.

कीथ अर्बन की ये पहली शादी है जबकि निकोल किडमैन इससे पहले हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ की पत्नी थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया था.

निकोल किडमैन 2003 में ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी हैं.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>