BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
रविवार, 23 अप्रैल, 2006 को 10:36 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
शेक्सपियर के जन्मदिन पर विशेष उत्सव
 
शेक्सपीयर

ब्रिटेन में जन्मे महान नाटककार शेक्सपियर का जन्मदिन रविवार को गया. शेक्सपियर का जन्म वर्ष 1564 में हुआ था लेकिन उनका जन्म किस तारीख़ को हुआ था इस बारे में पक्के तौर पर कोई जानकारी नहीं है.

लेकिन 23 अप्रैल को पारंपरिक तौर पर शेक्सपियर के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है.

शेक्सपियर की मृत्यु भी 23 अप्रैल को ही हुई थी. शेक्सपियर का जन्म ब्रिटेन के स्ट्रैटफ़र्ड- अपॉन- एवन नाम के शहर में हुआ था.

इस साल उनके जन्मदिन के मौक़े पर ब्रिटेन की रॉयल शेक्सपियर कंपनी ने एक साल तक चलने वाला विशेष उत्सव शुरू किया.

कंपनी ने दुनिया भर के कलाकारों, निर्देशकों और संगीतज्ञों को आमंत्रित किया.

इस उत्सव में शेक्सपियर के सभी 37 नाटकों को शामिल किया जाएगा. इसमें किंग जॉन जैसे वो नाटक भी शामिल हैं जो ज़्यादा चर्चित नहीं है.

बीबीसी संवाददाता विंसेट डाउड का कहना है कि इस उत्सव के 17 शो ब्रिटेन के अलावा दूसरे देशों के हैं और दस नाटक अंग्रेज़ी को छोड़ दूसरी भाषाओं में होंगे.

मिडसमर नाइट्स ड्रीम नाटक में सभी कलाकार भारतीय होंगे.

जबकि रिचर्ड थ्री नाटक का मंचन 1980 के इराक़ की पृष्ठभूमि में किया जाएगा जिसमें कुवैती कलाकार होंगे.

हैमलेट नाटक का मंचन दक्षिण अफ़्रीका के कलाकार करेंगे जबकि मैकबेथ में पोलैंड के कलाकार होंगे.

 
 
शेक्सपियरशेक्सपियर की पेंटिंग
शेक्सपियर की प्रसिद्ध फ्लावर पेंटिंग को विशेषज्ञों ने जांच के बाद " नकली " पाया.
 
 
गुलाब का फ़ूलरोमियो जूलियट...
उसने अपनी पत्नी के कोमा में जाने के बाद यह सोचकर ख़ुदकुशी कर ली कि...
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
शेक्सपियर की पेंटिंग " नकली"
22 अप्रैल, 2005 | मनोरंजन
ब्रिटेन के दस महानतम लोग
01 जनवरी, 1970 | पहला पन्ना
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 
  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>